यह फोन Snapdragon 695 चिपसेट से लैस होकर आता है।
Vivo Y100A में 6.38 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है
Vivo Y100A फोन को सस्ते में खरीदने का मौका है। वर्तमान में स्मार्टफोन्स की कीमतें लगातार महंगी होती जा रही हैं। फोन में अफॉर्डेबल दाम में आकर्षक फीचर्स मिलते हैं। इसमें कंपनी ने 64MP का मेन कैमरा दिया है जिसके साथ में दो और कैमरा मिलते हैं। फोन में बड़ी बैटरी मिलती है। यह Snapdragon 695 चिपसेट से लैस होकर आता है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रही इस धांसू डील के बारे में विस्तार से।
Vivo Y100A पर भारी डिस्काउंट आ गया है। Flipkart ने इसे बड़े डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। 29,999 रुपये के एमआरपी वाले फोन पर ई-कॉमर्स कंपनी ने 27% की छूट दी है और इसे ऑफर के तहत 21,991 रुपये में लिस्ट किया है। लेकिन फोन को और अधिक सस्ता खरीदने का भी ऑप्शन भी है। Vivo Y100A को अगर Flipkart Axis बैंक या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 1100 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन को 20,891 रुपये की प्रभावी कीमत पर पा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Vivo Y100A में 6.38 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स की है। डिवाइस का बैक पैनल सूर्य की चमक के सामने रंग बदलने लगता है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। साथ 2 मेगापिक्सल के दो लेंस मिलते हैं। इसका सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। Y100A में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ में 8 जीबी रैम का सपोर्ट मिलता है।
कंपनी का कहना है कि फोन के स्टोरेज का इस्तेमाल करके रैम को एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी है 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Vivo Y100A में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 mm का हेडफोन जैक दिया गया है। यह दो कलर चेजिंग वेरिएंट्स Pacific Blue और Twilight Gold के साथ Metal Black कलर में खरीदा जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999