• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • मात्र 399 रुपये में मिल रही 10 हजार MRP वाली धांसू स्मार्टवॉच!, Amazon पर इस ऑफर से ताबड़तोड़ फायदा

मात्र 399 रुपये में मिल रही 10 हजार MRP वाली धांसू स्मार्टवॉच!, Amazon पर इस ऑफर से ताबड़तोड़ फायदा

Amazon Great Republic Day सेल में स्मार्टवॉच पर अच्छा खास डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आपका बजट 2 हजार रुपये के करीब है तो भी आप नई स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं।

मात्र 399 रुपये में मिल रही 10 हजार MRP वाली धांसू स्मार्टवॉच!, Amazon पर इस ऑफर से ताबड़तोड़ फायदा

Photo Credit: Amazon

Fire-Boltt Phoenix में 1.3 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • अमेजन पर चल रही Amazon Great Republic Day सेल चल रही है।
  • स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान है तो Amazon सेल पर नजर डाल सकते हैं।
  • यहां हम आपको 2 हजार में आने वाली स्मार्टवॉच के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
अगर नई स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान है तो अमेजन पर चल रही Amazon Great Republic Day सेल सबसे किफायती मौका साबित होने वाला है। जी हां 20 जनवरी तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टवॉच पर अच्छा खास डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आपका बजट 2 हजार रुपये के करीब है तो भी आप नई स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। यहां हम आपको इस दौरान डिस्काउंट पर मिलने वाली स्मार्टवॉच के बारे में बता रहे हैं।

Fire-Boltt Phoenix Smart Watch: Amazon Great Republic Day Sale में Fire-Boltt Phoenix Smart Watch 82 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 1,799 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी M.R.P. 9,999 रुपये है। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत यानी कि 1500 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराने डिवाइस को एक्सचेंज में देने पर 1400 रुपये तक छूट मिल सकती है, जिसके बाद कीमत 399 रुपये तक कम हो सकती है। हालांकि एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर यह पूरा ऑफर निर्भर करता है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Fire-Boltt Phoenix Smart Watch में 1.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240x240 पिक्सल है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। हेल्थ सपोर्ट के लिए इसमें SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर है। यह वॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है और 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है।

Noise Pulse Go Buzz: ऑफर की बात की जाए तो Noise Pulse Go Buzz की एमआरपी 4,999 रुपये है, लेकिन यह 68 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 1,599 रुपये में मिल रही है। इस वॉच पर Republic Day Sale में 1250 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। स्पेसिफिकेशंस के मामले में Noise Pulse Go Buzz में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट मिलता है। इस वॉच में 1.69 इंच की डिस्प्ले है जो कि 550 निट्स तक ब्राइटनेस प्रदान करती है। यह 150+ वॉच फेस को सपोर्ट करती है। इसमें हार्ट रेट, स्टेप्स एंड स्लीप ट्रैकर दिया गया है। यह वॉच एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक चलती है।

boAt Wave: boAt Wave को Republic Day Sale में 82% छूट के बाद 1,099 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी वास्तविक M.R.P. 5,990 रुपये है। इस वॉच पर 850 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर में बचाए जा सकते हैं। boAt Wave में 1.69 इंच की HD डिस्प्ले है। यह वॉच सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटर मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »