रिटायर्ड कर्नल हनी बक्शी ने कहा कि होटल के कमरे में टीवी को तौलिया से ढक देना चाहिए।
Photo Credit: Pexels
होटल रूम के टीवी को तौलिया से ढकना चाहिए।
स्मार्ट गैजेट्स जैसे कि स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन्स ने हमारे जीवन को काफी कंफर्ट और सुविधा से भर दिया है, लेकिन अगर इन्हें हैक कर लिया जाए तो जीवन में परेशान भी पैदा हो सकती है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रिटायर्ड कर्नल हनी बक्शी ने बताया कि होटल के कमरों और बेडरूम में भी जासूसी के खतरे होते हैं। उन्होंने कहा कि होटल के कमरे में जाने के बाद वहां मौजूद टीवी को किसी बड़े तौलिये से कवर कर देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अपने मोबाइल फोन को भी ड्राअर (दराज) में रखने का सलाह दी। आइए विस्तार से जानते हैं।
रिटायर्ड कर्नल हनी बक्शी के अनुसार, टीवी, स्मार्टफोन और वाई-फाई का नेटवर्क आपको बिना बताए आपके निजी पलों को कैप्चर कर सकता है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि जब भी अगर आप होटल में जाए तो वहां पर मौजूद टीवी को किसी बड़े से तौलिये से ढक दें, क्योंकि जब आप बाथरूम से नहाकर बाहर निकलेंगे तो ऐसी संभावना है कि कोई आपको देखा रहा हो। उन पलों को रिकॉर्ड करके बाद में कभी भी ब्लैकमेल किया जा सकता है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी सलाह दी है कि घर के बेडरूम में टीवी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि टीवी आपकी बातें सुन सकता है और उन्हें दूसरों तक पहुंचा सकता है। इसके अलावा रात को सोते वक्त अपने मोबाइल फोन को ड्रॉवर में रख देना चाहिए। स्मार्टफोन या अन्य किसी स्मार्ट डिवाइस के कैमरे और माइक्रोफोन को हैक किया जा सकता है और आपके निजी पलों को कैप्चर करके ब्लैकमेल किया जा सकता है। यह आपके जीवन में परेशानी और खतरा पैदा कर सकते हैं।
आमतौर पर लोगों को लगता है कि उनका फोन कोई क्यों हैक करेगा? मगर कई बार संभावना हो सकती है कि कोई आपकी संपर्क सूची में मौजूदा व्यक्ति हो। वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट होने पर किसी एक डिवाइस हैक होने पर वायरस आपके डिवाइस तक पहुंच सकता है। ऐसे में आपको घरों में मौजूद स्मार्ट स्पीकर Alexa, स्मार्ट टीवी या फोन आदि आपकी बातें सुन सकते हैं या रिकॉर्ड कर सकते हैं। ऐसे में सलाह दी गई है कि स्मार्ट गैजेट्स से उचित दूरी बनाए रखनी चाहिए।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!