• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 15 दिन स्टैंडबाय टाइम, IP67 रेटिंग के साथ सस्ती स्मार्टवॉच Fire Boltt Ninja Call Pro Plus लॉन्च, जानें कीमत

15 दिन स्टैंडबाय टाइम, IP67 रेटिंग के साथ सस्ती स्मार्टवॉच Fire Boltt Ninja Call Pro Plus लॉन्च, जानें कीमत

इसमें 1.83 इंच का डिस्प्ले है जो कि HD डिस्प्ले है। इसमें 240 x 284 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है।

15 दिन स्टैंडबाय टाइम, IP67 रेटिंग के साथ सस्ती स्मार्टवॉच Fire Boltt Ninja Call Pro Plus लॉन्च, जानें कीमत

Fire Boltt Ninja Call Pro Plus में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इसमें 1.83 इंच का डिस्प्ले है जो कि HD डिस्प्ले है।
  • इसमें पांच कलर ब्लैक, ब्लैक गोल्ड, ग्रे, पिंक और नेवी ब्लू दिए हैं।
  • स्मार्टवॉच में कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक क्रंटोल और वेदर अपडेट फीचर भी है।
विज्ञापन
स्मार्टवॉच हमारी रोज़मर्रा की जिन्दगी का जरूरी हिस्सा बन चुकी है, इसलिए मार्केट में किफायती स्मार्टवॉच की गिनती लगातार बढ़ रही है। ऐसी ही एक स्मार्टवॉच इंडियन कंपनी Fire-Boltt ने लॉन्च की है जो कम कीमत में कई सारे फीचर्स देने का वादा करती है। Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus कंपनी की लेटेस्ट पेशकश है जिसमें 1.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एचडी रिजॉल्यूशन है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आती है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। इसके अलावा भी इसमें कई और फीचर्स हैं जिनकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus की भारत में कीमत

यह स्मार्टवॉच कंपनी ने 1,999 रुपये के किफायती दाम में लॉन्च की है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Amazon India से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसमें पांच कलर दिए हैं जिनमें ब्लैक, ब्लैक गोल्ड, ग्रे, पिंक और नेवी ब्लू शामिल हैं। 
 

Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus के स्पेसिफिकेशंस

Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.83 इंच का डिस्प्ले है जो कि HD डिस्प्ले है। इसमें 240 x 284 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर दिया गया है। इसकी मदद से फोन कॉल रिसीव किया जा सकता है और कॉल डायल भी किया जा सकता है। डिवाइस में इनबिल्ट वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है। वियरेबल में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह कई तरह के हेल्थ ट्रैकर्स के साथ आती है जिसमें पानी पीने वाला रिमांइडर, फीमेल हेल्थ केयर, हार्ट रेट ट्रैकर, सिडेंट्री ट्रैकर, स्लीप मॉनिटरिंग और SpO2 मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स  हैं। 

Fire-Boltt की इस स्मार्टवॉच में कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक क्रंटोल और वेदर अपडेट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें इनबिल्ट गेम भी हैं। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP67 रेट किया गया है। इसके बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 6 दिन तक का बैटरी बैकअप दिया गया है। सिंगल चार्ज में यह 15 दिन तक स्टैंडबाय मोड में रह सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 2,371 रुपये की EMI पर iPhone! 12 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, iNvent ने लगाई Freedom सेल
  2. 48 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 200MP कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. Rogbid ने लॉन्च किए Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर्स से लैस, ऑफिस में पहनो या आउटडोर! जानें कीमत
  4. Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
  5. Google Pixel Tag भारत में लॉन्च, खोया सामान ढूंढने के आएगा काम, एक आवाज पर बजेगा अलार्म!
  6. फोन की Storage बार-बार हो रही फुल? ये 5 चीजें हटाते ही खाली हो जाएगी जगह
  7. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »