10 हजार वाली Smart Watch को 1,799 रुपये में खरीदें, इन ऑप्शन पर भारी डिस्काउंट

2 हजार रुपये के बजट में भी आज के समय में आपको एक बढ़िया स्मार्टवॉच मिल सकती है। अगर आप अपने लिए नई स्मार्टवॉच तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं।

10 हजार वाली Smart Watch को 1,799 रुपये में खरीदें, इन ऑप्शन पर भारी डिस्काउंट

Photo Credit: Flipkart

boAt Wave Lite 1.69 इंच की HD डिस्प्ले मिलती है।

ख़ास बातें
  • Fire-Boltt Phoenix Smart Watch में 1.3 इंच की डिस्प्ले है।
  • boAt Wave Lite Smartwatch में 1.69 इंच की HD डिस्प्ले मिलती है।
  • boAt Xtend Smartwatch में 1.69 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
2 हजार रुपये के बजट में भी आज के समय में आपको एक बढ़िया स्मार्टवॉच मिल सकती है। अगर आप अपने लिए नई स्मार्टवॉच तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं, जिन्हें ई-कॉमर्स साइट Amazon से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। अमेजन पर  डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ अच्छी डील मिल सकती है। आइए Fire-Boltt Phoenix, boAt Wave Lite और boAt Xtend पर डिस्काउंट और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

Fire-Boltt Phoenix Smart Watch
कीमत की बात करें तो Fire-Boltt Phoenix Smart Watch की एमआरपी 9,999 रुपये है, जो कि 82% डिस्काउंट के बाद 1,799 रुपये में मिल रही है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Fire-Boltt Phoenix Smart Watch में 1.3 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 240x240 पिक्सल है। यह वॉच 120+ स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है। यह वॉच SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ आती है।

boAt Wave Lite Smartwatch
boAt Wave Lite Smartwatch 79% डिस्काउंट के बाद 1,499 रुपये में मिल रही है, जबकि इसकी एमआरपी 6,990 रुपये है। boAt Wave Lite Smartwatch में 1.69 इंच की HD डिस्प्ले मिलती है। यह वॉच हार्ट रेट और SpO2 लेवल मॉनिटर के साथ आती है। इस वॉच में 140+ वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। एक्टिविटी ट्रैकर के साथ आने वाली यह स्मार्टवॉच विभिन्न स्पोर्ट्स मोड्स का  सपोर्ट करती है। सेफ्टी के लिए इस वॉच को IP68 रेटिंग दी गई है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो यह वॉच 7 दिनों तक चल सकती है। 

boAt Xtend Smartwatch
Amazon पर boAt Xtend Smartwatch की MRP 7,990 रुपये है, लेकिन 66% छूट के बाद 2,699 रुपये में मिल रही है। स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो boAt Xtend Smartwatch में 1.69 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। इस वॉच में Alexa बिल्ट इन है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें स्लीप मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर, हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटर भी दिया गया है। स्पोर्ट्स लवर्स के लिए यह वॉच 14 स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है। यह वॉच 5 ATM है, जिससे इसे पानी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वॉच की बैटरी चार्ज होकर 7 दिनों तक चल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »