Xiaomi Ev

Xiaomi Ev - ख़बरें

  • बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
    Xiaomi YU7 GT ने जर्मनी के Nurburgring ट्रैक पर दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। कंपनी के मुताबिक, यह ट्रैक को पूरी तरह ऑटोनॉमस मोड में पूरा करने वाली पहली कार बन गई है। SUV ने 20.8 किलोमीटर लंबे ट्रैक का लैप 10 मिनट 29.483 सेकंड में पूरा किया। इसके अलावा इंसानी ड्राइवर के साथ YU7 GT ने 7 मिनट 34.93 सेकंड का लैप टाइम दर्ज कर प्रोडक्शन SUV रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। Xiaomi का कहना है कि इस रन से जुटाए गए डेटा का इस्तेमाल उसकी ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।
  • खड़े-खड़े डेस्टिनेशन तक पहुंचा देगा Xiaomi का नया ई-स्कूटर, फुल चार्ज में चलेगा 25 Km
    Xiaomi ने Electric Scooter 6 सीरीज में नया Electric Scooter 6 Lite लॉन्च किया है, जिसे बजट-फ्रेंडली मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 300W की मोटर, 25km/h की टॉप स्पीड और 216Wh की बैटरी दी गई है। Standard मोड में इसकी रेंज करीब 25 किलोमीटर बताई गई है। स्कूटर में फ्रंट सस्पेंशन, 10-इंच पन्युमैटिक टायर्स और ड्रम ब्रेक के साथ E-ABS मिलता है। Xiaomi ने फिलहाल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
  • Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, दरवाजे हो गए लॉक और फिर...
    चीन के Chengdu शहर में Xiaomi SU7 Ultra इलेक्ट्रिक कार का एक बड़ा हादसा सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 अक्टूबर की सुबह करीब 3:16 बजे Tianfu Avenue पर यह हाई-स्पीड एक्सीडेंट हुआ जिसमें कार ने मीडियन स्ट्रिप से टकराने के बाद अचानक आग पकड़ ली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद पूरा वाहन धधकने लगा और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रुककर मदद की कोशिश की। कई लोगों ने कार की साइड विंडो तोड़ने की कोशिश की लेकिन शीशे नहीं टूटे, यहां तक कि जूते और कोहनी से मारने पर भी असर नहीं हुआ।
  • Xiaomi YU7 EV: करीब 30 लाख से शुरू होती है इस 835 KM रेंज वाली YU7 EV की कीमत, जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi ने पिछले महीने चीन में Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक कार सीरीज को पेश किया था, जिसमें स्टैंडर्ड के साथ Pro और Max मॉडल शामिल थें। अब, इनकी कीमतों का खुलासा कर दिया गया है। चीन में Xiaomi YU7 EV के Standard मॉडल की कीमत 253,500 युआन (करीब 30.26 लाख रुपये) है। यह कीमत अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज RWD वर्जन की है। इसके अलावा, Xiaomi YU7 Pro (अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज AWD वर्जन) की कीमत 279,900 युआन (करीब 33.42 लाख रुपये) और Xiaomi YU7 Max (अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज हाई-परफॉरमेंस AWD वर्जन) की कीमत 279,900 युआन (लगभग 33.41 लाख रुपये) है।
  • Xiaomi के Smart Band 10 में मिल सकता है 1.72 इंच AMOLED डिस्प्ले, जल्द होगा लॉन्च
    इसमें 1.72 इंच का ओवल शेप वाला AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्ट बैंड को 30 जून को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 233 mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह HyperOS 2 पर चल सकता है। इस स्मार्ट बैंड को वियतनाम के एक स्टोर पर देखा गया है। इसे Ceramic Edition Pearl White, Mystic Rose, Glacier Silver और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • Xiaomi का दमदार परफॉर्मेंस, 4 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट, प्रॉफिट 12,600 करोड़ रुपये
    कंपनी ने पहली बार लगभग 12,680 करोड़ रुपये का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट हासिल किया है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 64.5 प्रतिशत की ग्रोथ है। Xiaomi ने बताया है कि पहली तिमाही में उसकी सभी बिजनेस डिविजंस का रेवेन्यू बढ़ा है। कंपनी ने प्रीमियम डिवाइसेज पर फोकस बढ़ाया है। इससे शाओमी को मार्जिन बढ़ाने में भी मदद मिली है। Xiaomi 15 Ultra जैसे नए प्रोडक्ट्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
  • Xiaomi SU7 EV कार का एक्सिडेंट, ऑटोपायलट मोड था एक्टिव, कंपनी ने दी सफाई
    चीन में Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 एक बड़े हादसे की वजह बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्रैश में तीन लोगों की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के वक्त कार Navigate on Autopilot मोड में थी और 116 km/h की स्पीड से चल रही थी। बाद में ड्राइवर ने मैन्युअली कंट्रोल लिया लेकिन कार सीधा जाकर सीमेंट के पोल से टकरा गई। कंपनी का कहना है कि हादसे के वक्त ब्रेक और स्टीयरिंग सिस्टम पूरी तरह नॉर्मल थे। Xiaomi ने यह भी बताया कि कंपनी पुलिस जांच में सहयोग कर रही है, लेकिन इस घटना ने कंपनी की ADAS सेफ्टी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
  • Xiaomi ने शुरू की SU7 Ultra की बिक्री, 350 की टॉप स्पीड, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    यह पिछले वर्ष लाई गई कंपनी की SU7 का एडवांस्ड वर्जन है। शाओमी की SU7 Ultra में तीन इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। शाओमी ने स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में SU7 Ultra की बिक्री शुरू करने की घोषणा की है। SU7 Ultra का प्राइस लगभग CNY 5.30 लाख (लगभग 64 लाख रुपये) का है। इसके लिए प्री-ऑर्डर पिछले वर्ष अक्टूबर में शुरू किए गए थे।
  • Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक SUV मचाएगी 2025 में खलबली! होगी 253km/h टॉप स्पीड, जानें सबकुछ
    Xiaomi का अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV YU7 खूब चर्चा में है। यह 2025 की दूसरी तिमाही में पेश होगा। यह लम्बाई में 4,999 mm, चौड़ाई में 1,996 mm, और ऊंचाई में 1,600 mm का है। इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर है जिसमें 220kW की मोटर फ्रंट में है, और 228kW की मोटर रियर में है। यह 508kW की आउटपुट देता है। इसका मुकाबला Tesla, BYD और Nio जैसी कंपनियों से होगा।
  • Xiaomi ने पेश की इलेक्ट्रिक SUV YU7, Tesla के मॉडल X को देगी टक्कर
    इस वर्ष मार्च में कंपनी ने अपने पहले EV SU7 को लॉन्च किया थ। हालांकि, कंपनी ने नए EV के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। पिछले कुछ वर्षों में चीन में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। YU7 का मुकाबला Tesla के मॉडल X सहित कुछ अन्य कंपनियों के EV से होगा। YU7 को चीन में अगले वर्ष जुलाई तक लॉन्च किया जाएगा।
  • Xiaomi के बिजनेस में बढ़ी EV की चमक, रेवेन्यू में 10 प्रतिशत से ज्यादा हुई हिस्सेदारी
    स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Xiaomi ने इस वर्ष इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में एंट्री की थी। कंपनी का यह बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। शाओमी का पिछले तिमाही में रेवेन्यू लगभग 31 प्रतिशत बढ़कर लगभग 12.8 अरब डॉलर का रहा है। इसमें EV बिजनेस की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से अधिक की है। कंपनी की EV सेगमेंट में सेल्स लगभग 1.3 अरब डॉलर की है।
  • EV में भी Xiaomi का दमदार प्रदर्शन, SU7 की मैन्युफैक्चरिंग 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा
    यह दो वेरिएंट्स - SU7 और SU7 Max में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 2.78 सेकेंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसमें 668 bhp की अधिकतम पावर और 838 Nm का पीक टॉर्क है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट का चीन में प्राइस लगभग 2,15,900 युआन (लगभग 25 लाख रुपये) और SU7 Max का लगभग तीन लाख युआन (लगभग 35.30 लाख रुपये) का है।
  • इस चीनी इलेक्ट्रिक कार के दिवाने हो रहे लोग, 4 महीने में 16 हजार से ज्यादा यूनिट्स डिलीवर
    Xiaomi SU7 को बाजार में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कंपनी ने 1 अक्टूबर को घोषणा की कि सितंबर में उसकी बिक्री 10 हजार यूनिट्स को पार गई। अब कंपनी अक्टूबर में 20 हजार यूनिट्स की डिलीवरी का टारगेट लेकर चल रही है। Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 2,15,900 युआन (लगभग 24.90 लाख रुपये) है। Xiaomi SU7 EV में CATL की दो बैटरी हैं। एंट्री-लेवल वेरिएंट में 73.6 kWh बैटरी मिलती है और टॉप वेरिएंट में 101 kWh बैटरी मिलती है।
  • स्मार्टफोन मार्केट में कामयाबी के बाद Xiaomi ने देश में प्रदर्शित की इलेक्ट्रिक कार SUV7
    SUV7 के लिए शाओमी को 70,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। कंपनी का टारगेट इस वर्ष के अंत तक इसकी एक लाख यूनिट्स की डिलीवरी की है
  • चाइनीज कंपनी Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार मचा रही है धूम! जून में बिकीं 10 हजार EV कार
    चीन में कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए SU7 पर आकर्षक ऑफर्स भी दे रही है। जुलाई महीने, यानी 1 जुलाई से 31 जुलाई के बीच सभी ऑर्डर पर 8,000 युआन (करीब 91,800 रुपये) कीमत की Nappa लेदर सीट्स फ्री मिलेगी।

Xiaomi Ev - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »