Xiaomi के Smart Band 10 में मिल सकता है 1.72 इंच AMOLED डिस्प्ले, जल्द होगा लॉन्च

इस स्मार्ट बैंड में स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ से जुड़े फीचर्स के साथ 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हो सकते हैं

Xiaomi के Smart Band 10 में मिल सकता है 1.72 इंच AMOLED डिस्प्ले, जल्द होगा लॉन्च

इसकी बैटरी 21 दिन तक चल सकती है

ख़ास बातें
  • इसमें 1.72 इंच का ओवल शेप वाला AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है
  • शाओमी के Smart Band 10 में 233 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर HyperOS 2 दिया जा सकता है
विज्ञापन
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi का नया स्मार्ट बैंड जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1.72 इंच का ओवल शेप वाला AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्ट बैंड को 30 जून को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 233 mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह HyperOS 2 पर चल सकता है। 

इस स्मार्ट बैंड को वियतनाम के एक स्टोर पर देखा गया है। इसे Ceramic Edition Pearl White, Mystic Rose, Glacier Silver और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। शाओमी का एक लॉन्च इवेंट चीन में 26 जून को होगा। इस इवेंट में कंपनी के नए इलेक्ट्रिक व्हीकल YU7, फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flip 2, Redmi K80 Ultra और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जा सकता है। 

Xiaomi के Smart Band 10 का प्राइस लगभग 40 डॉलर का हो सकता है। इसमें 212 × 512 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ 1.72 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। यह डिस्प्ले कंपनी के Smart Band 9 की तुलना में कुछ बड़ा है। Smart Band 10 में 233 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ से जुड़े फीचर्स के साथ 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हो सकते हैं। इसकी बैटरी 21 दिन तक चल सकती है। इसमें 1,500 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल होगा। इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर HyperOS 2 दिया जा सकता है। यह 50 मीटर तक के लिए वॉटर प्रूफ होगा। 

इस वर्ष की पहली तिमाही में शाओमी की सभी बिजनेस डिविजंस का रेवेन्यू बढ़ा है। कंपनी ने प्रीमियम डिवाइसेज पर फोकस बढ़ाया है। इससे शाओमी को मार्जिन बढ़ाने में भी मदद मिली है। कंपनी ने बताया है कि Xiaomi 15 Ultra जैसे नए प्रोडक्ट्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। शाओमी की जनवरी-मार्च की अवधि में स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स लगभग 4.18 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह लगातार सातवीं तिमाही है जिसमें कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी की स्मार्टफोन डिविजन का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 8.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 59,961 करोड़ रुपये का रहा है। कंपनी का दावा है कि इसने लगातार नौवीं तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में टॉप तीन कंपनियों में अपनी स्थिति को बरकरार रखा है। 



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »