Xiaomi ने पेश की इलेक्ट्रिक SUV YU7, Tesla के मॉडल X को देगी टक्कर

YU7 में फ्रंट और रियर एक्सल पर डुअल इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी, जिसका अधिकतम पावर आउटपुट क्रमशः 220 kW और 280 kW का होगा

Xiaomi ने पेश की इलेक्ट्रिक SUV YU7, Tesla के मॉडल X को देगी टक्कर

इसका डिजाइन कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक सेडान SU7 के लगभग समान है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने नए EV के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है
  • YU7 का मुकाबला Tesla के मॉडल X सहित कुछ अन्य कंपनियों के EV से होगा
  • कंपनी ने मार्च में अपने पहले EV SU7 को लॉन्च किया था
विज्ञापन
चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi ने अपना नया इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) YU7 को पेश किया है।  इस वर्ष मार्च में कंपनी ने अपने पहले EV SU7 को लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी ने नए EV के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। पिछले कुछ वर्षों में चीन में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

YU7 का मुकाबला Tesla के मॉडल X सहित कुछ अन्य कंपनियों के EV से होगा। शाओमी के CEO, Lei Jun ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि YU7 को चीन में अगले वर्ष जुलाई तक लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाइन कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक सेडान SU7 के लगभग समान है। हालांकि, इसके केबिन की शेप Ferrari Purosangue के जैसी है। YU7 में ढलान वाली रूफलाइन, LED हेडलैम्प और कनेक्टेड LED टेल लैम्प दिए गए हैं। इसमें फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक हो सकती है। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि YU7 में फ्रंट और रियर एक्सल पर डुअल इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी, जिसका अधिकतम पावर आउटपुट क्रमशः 220 kW और 280 kW का होगा। हाल ही में शाओमी ने बताया था कि SU7 की मैन्युफैक्चरिंग एक लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। इस इलेक्ट्रिक सेडान को भारत में भी प्रदर्शित किया गया था। इस EV में 101 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी ड्राइविंग रेंज लगभग 800 किलोमीटर की है। यह दो वेरिएंट्स - SU7 और SU7 Max में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 2.78 सेकेंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसमें 668 bhp की अधिकतम पावर और 838 Nm का पीक टॉर्क है। 

इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट का चीन में प्राइस लगभग 2,15,900 युआन (लगभग 25 लाख रुपये) और SU7 Max का लगभग तीन लाख युआन (लगभग 35.30 लाख रुपये) का है। SU7 में 16.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसकी इंफोटेनमेंट यूनिट व्हीकल के कंट्रोल हब के तौर पर भी कार्य करती है। SU7 के साउंड सिस्टम में 23 स्पीकर्स हैं और यह Dolby Atmos टेक्नोलॉजी के साथ है। शाओमी इसके लिए एक बड़ा 150 kWh बैटरी पैक भी ला सकती है जिसकी रेंज 1,200 किलोमीटर तक होगी। ये बैट्रीज 486V आर्किटेक्चर के साथ अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  4. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  6. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  8. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »