• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Xiaomi के बिजनेस में बढ़ी EV की चमक, रेवेन्यू में 10 प्रतिशत से ज्यादा हुई हिस्सेदारी

Xiaomi के बिजनेस में बढ़ी EV की चमक, रेवेन्यू में 10 प्रतिशत से ज्यादा हुई हिस्सेदारी

कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान SU7 की इस वर्ष 1,30,000 यूनिट्स की डिलीवरी करने का टारगेट रखा है

Xiaomi के बिजनेस में बढ़ी EV की चमक, रेवेन्यू में 10 प्रतिशत से ज्यादा हुई हिस्सेदारी

EV के जरिए कंपनी ने अपने बि्जनेस को डायवर्सिफाइ करने की योजना बनाई है

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने इस वर्ष EV सेगमेंट में एंट्री की थी
  • कंपनी की EV सेगमेंट में सेल्स लगभग 1.3 अरब डॉलर की रही है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर शाओमी का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू अनुमान से अधिक रहा है। स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Xiaomi ने इस वर्ष इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में एंट्री की थी। कंपनी का यह बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। शाओमी का पिछले तिमाही में रेवेन्यू लगभग 31 प्रतिशत बढ़कर लगभग 12.8 अरब डॉलर का रहा है। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का रेवेन्यू एनालिस्ट्स से अनुमान से अधिक है। इसमें EV बिजनेस की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से अधिक की है। कंपनी की EV सेगमेंट में सेल्स लगभग 1.3 अरब डॉलर की रही है। शाओमी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान SU7 की इस वर्ष 1,30,000 यूनिट्स की डिलीवरी करने का टारगेट रखा है। कंपनी को अपने रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा स्मार्टफोन्स से मिलता है। इस मार्केट में Apple और Samsung का दबदबा है। शाओमी ने EV के जरिए अपने बि्जनेस को डायवर्सिफाइ करने की योजना बनाई है। दुनिया में चीन EV का सबसे बड़ा मार्केट है। हालांकि, चाइनीज EV कंपनियों को अधिक टैरिफ के कारण अमेरिका और यूरोप में एक्सपोर्ट करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

पिछले सप्ताह शाओमी ने बताया था कि SU7 की मैन्युफैक्चरिंग एक लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। इस इलेक्ट्रिक सेडान को भारत में भी प्रदर्शित किया गया था। इस EV में 101 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी ड्राइविंग रेंज लगभग 800 किलोमीटर की है। यह दो वेरिएंट्स - SU7 और SU7 Max में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 2.78 सेकेंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसमें 668 bhp की अधिकतम पावर और 838 Nm का पीक टॉर्क है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट का चीन में प्राइस लगभग 2,15,900 युआन (लगभग 25 लाख रुपये) और SU7 Max का लगभग तीन लाख युआन (लगभग 35.30 लाख रुपये) का है। 

SU7 में 16.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसकी इंफोटेनमेंट यूनिट व्हीकल के कंट्रोल हब के तौर पर भी कार्य करती है। SU7 के साउंड सिस्टम में 23 स्पीकर्स हैं और यह Dolby Atmos टेक्नोलॉजी के साथ है।  शाओमी इसके लिए एक बड़ा 150 kWh बैटरी पैक भी ला सकती है जिसकी रेंज 1,200 किलोमीटर तक होगी। ये बैट्रीज 486V आर्किटेक्चर के साथ अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »