• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • चाइनीज कंपनी Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार 39 किलोमीटर में ही पड़ गई ठप्प, कंपनी देगी मुआवजा!

चाइनीज कंपनी Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार 39 किलोमीटर में ही पड़ गई ठप्प, कंपनी देगी मुआवजा!

वेन ने TikTok में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बताया गया था कि उसकी Xiaomi SU7 EV केवल 39 किलोमीटर चलने के बाद बंद पड़ गई और उसे इस कार को खींचकर वापस डिलीवरी सेंटर ले जाना पड़ा।

चाइनीज कंपनी Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार 39 किलोमीटर में ही पड़ गई ठप्प, कंपनी देगी मुआवजा!
ख़ास बातें
  • Xiaomi SU7 EV की शुरुआती कीमत 215,900 युआन (लगभग 24.90 लाख रुपये) है
  • यह कीमत चीन में Tesla Model 3 की कीमत से कम है
  • SU7 EV को चीन में 28 मार्च को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
Xiaomi ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान SU7 EV के साथ ग्लोबल ईवी मार्केट में सनसनी फैला दी। इलेक्ट्रिक कार को चीन में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और कुछ ही हफ्तों में इसके हजारों लोगों ने बुक करा डाला। कार की डिलीवरी शुरू होने के साथ इसमें आने वाली समस्याओं के रिपोर्ट होने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। वेन नाम के एक SU7 EV यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि उनकी इलेक्ट्रिक सेडान केवल 39 किलोमीटर चलने के बाद खराब हो गई।

वेन ने TikTok में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बताया गया था कि उसकी Xiaomi SU7 EV केवल 39 किलोमीटर चलने के बाद बंद पड़ गई और उसे इस कार को खींचकर वापस डिलीवरी सेंटर ले जाना पड़ा। उसने कथित तौर पर बताया कि उसने SU7 का स्टैंडर्ड मॉडल खरीदा था। गिज्मोचाइना की रिपोर्ट बताती है कि शुरुआती निरक्षण में कार में कोई खामी नहीं पाई गई, जिसके बाद कंपनी के आफ्टर-सेल सर्विस कर्मियों ने इस कार को वापस लेकर यूजर को रिफंड देने का वादा किया। हालांकि, यूजर को रिटर्न के बदले एक्सचेंज में दिलचस्पी थी।

रिपोर्ट आगे बताती है कि यूजर ने आफ्टर-सेल सर्विस के साथ हुई अपनी बातचीत के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिसमें यूजर सर्विस सेंटर से रिटर्न के बदले एक्सचेंज में दूसरी SU7 डिमांड कर रहा था। हालांकि, बाद में सर्विस सेंटर ने यूजर को कार को आगे के विश्लेषण के लिए फैक्टरी में वापस ले जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार को तुरंत रिपेयर करना संभव नहीं था। यूजर को कहा गया कि विस्तृत जांच के बाद कार उसे लौटा दी जायेगी, जिसमें थोड़ा समय लगेगा। 

हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, वेन ने एक्सचेंज पर जोर देना कायम रखा, जिसके बाद Xiaomi यूजर को खराब SU7 के बदले नी कार देने के लिए सहमत हो गया। 

Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 215,900 युआन (लगभग 24.90 लाख रुपये) है। यह कीमत चीन में Tesla Model 3 की कीमत से कम है। SU7 EV को 28 मार्च को लॉन्च किया गया था और कंपनी ने बताया था कि इसके मात्र 27 मिनट के अंदर कार को 50,000 लोगों द्वारा बुक किया गया था। इतना ही नहीं, लॉन्च के 24 घंटे के अंदर इसे 88,989 बुकिंग्स प्राप्त हुईं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SU7, Xiaomi SU7, Xiaomi SU7 EV, Xiaomi SU7 Price
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »