Xiaomi Electric Scooter 6 Lite लॉन्च। जानें मोटर पावर, बैटरी रेंज, स्पीड, फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी पूरी जानकारी।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Electric Scooter 6 Lite को शॉर्ट सिटी ट्रिप्स के लिए डिजाइन किया गया
Xiaomi ने अपनी नई Electric Scooter 6 सीरीज में सबसे सस्ता मॉडल Electric Scooter 6 Lite ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार कर लिया है। ई-स्कूटर को ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, लेकिन कीमत का खुलासा अभी होना बाकी है। यह स्कूटर Scooter 6 और Scooter 6 Max के नीचे पोजिशन किया गया है और खास तौर पर छोटे शहरों के डेली कम्यूट और शॉर्ट ट्रिप्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक, Scooter 6 Lite को ऐसे यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो हल्का, कॉम्पैक्ट और आसान इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ऑप्शन तलाश रहे हैं।
Xiaomi Electric Scooter 6 Lite में Hall-effect ब्रशलेस मोटर दी गई है, जो 300W की कंटीन्यूअस पावर और 500W की पीक आउटपुट जनरेट करती है। स्कूटर की टॉप स्पीड 25km/h बताई गई है और यह करीब 15 प्रतिशत तक की ढलान पर चढ़ने में सक्षम है। बैटरी के तौर पर इसमें 216Wh का टर्नरी लिथियम पैक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Standard मोड में 15km/h की स्पीड पर करीब 25 किलोमीटर तक चल सकता है, जबकि Sport मोड में रेंज लगभग 20 किलोमीटर रह जाती है।
राइड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए Scooter 6 Lite में 25mm डुअल-स्प्रिंग फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। इसके साथ 10-इंच के पन्युमैटिक टायर्स मिलते हैं, जो खराब और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर भी बेहतर ग्रिप देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट में ड्रम ब्रेक और रियर में E-ABS दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें 2.5W का फ्रंट हेडलैंप दिया गया है, जो लगभग 15 मीटर तक रोशनी करता है, जबकि ब्रेक लगाने पर रियर लाइट फ्लैश करने लगती है।
Xiaomi Electric Scooter 6 Lite में तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। Pedestrian मोड में स्पीड 6km/h तक सीमित रहती है, Standard मोड में 15km/h और Sport मोड में 25km/h तक स्पीड मिलती है। हैंडलबार के बीच में दिया गया डिस्प्ले स्पीड, बैटरी लेवल और करंट राइड मोड की जानकारी दिखाता है। इसके अलावा, स्कूटर को Xiaomi Home ऐप से भी कनेक्ट किया जा सकता है, जहां यूजर्स रेंज, बैटरी स्टेटस, ट्रिप हिस्ट्री, टायर प्रेशर चेक करने के साथ-साथ मोटर लॉक और एनर्जी रिकवरी जैसी सेटिंग्स को मैनेज कर सकते हैं।
Xiaomi ई-स्कूटर में हाई-स्ट्रेंथ कार्बन स्ट्रक्चरल स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो 100 किलो तक का वजन संभाल सकता है। Scooter 6 Lite का वजन 18.1 किलो है और यह 140cm से 200cm हाइट वाले राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है। वॉटर रेजिस्टेंस के लिए बॉडी को IPX4 और बैटरी को IPX6 रेटिंग दी गई है। फोल्ड होने के बाद इसका साइज 1140 x 512 x 555mm हो जाता है।
जैसा की हमने बताया, Xiaomi ने फिलहाल Electric Scooter 6 Lite की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा, अभी तक कंपनी ने भारत में अपने किसी ई-स्कूटर को लॉन्च नहीं किया है, तो ऐसे में 6 Lite के देश में उपलब्ध होने का आसार कम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग