Whatsapp Latest News

Whatsapp Latest News - ख़बरें

  • भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
    3 अगस्त की रात कई WhatsApp यूजर्स के अकाउंट अचानक 'Under Review' में चले गए या अस्थायी रूप से ब्लॉक हो गए। प्रभावित यूजर्स ने X, Threads और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी शिकायत की। WhatsApp पर एक मैसेज दिख रहा था कि अकाउंट की जांच की जा रही है और 24 घंटे में रिजल्ट मिलेगा। हालांकि, अधिकतर यूजर्स का अकाउंट 3-4 घंटे के भीतर फिर से चालू हो गया। Meta ने समस्या की पुष्टि करते हुए कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई के दौरान कुछ मामलों में गलती हो गई थी, जिसे जल्द ठीक कर प्रभावित अकाउंट्स का एक्सेस एक्टिव कर दिया गया।
  • EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
    केंद्र सरकार ने नई EPF Scheme 2026 लागू कर दी है, जिसके साथ PF से जुड़े कई अहम नियम बदल गए हैं। अब आंशिक निकासी के लिए खाते में 25% Eligible Member Balance बनाए रखना होगा। मेडिकल, शिक्षा, शादी और हाउसिंग के लिए निकासी के नियम भी अपडेट किए गए हैं। इसके अलावा Aadhaar, PAN और Aadhaar-लिंक्ड बैंक अकाउंट की जानकारी देना जरूरी होगा। EPFO जल्द UPI के जरिए PF विड्रॉल और WhatsApp पर बैलेंस चेक, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री व क्लेम स्टेटस जैसी नई डिजिटल सेवाएं भी शुरू करने जा रहा है।
  • WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...
    Meta ने WhatsApp के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है, जिसमें दो खतरनाक कमजोरियों को ठीक किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इन खामियों का इस्तेमाल करके संदिग्ध मैसेज या फाइल के जरिए यूजर्स के डिवाइस पर जोखिम वाला कंटेंट खोला जा सकता था। एक समस्या Android और iPhone वर्जन से जुड़ी थी, जबकि दूसरी Windows वर्जन में मिली थी। Meta का कहना है कि फिलहाल इन कमजोरियों के गलत इस्तेमाल के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन यूजर्स को जल्द से जल्द WhatsApp अपडेट करने की सलाह दी गई है। नया अपडेट Google Play Store, App Store और Microsoft Store पर उपलब्ध है।
  • WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
    WhatsApp अपने यूजर्स के लिए बहुत जल्द शेड्यूल मैसेज फीचर पेश कर सकता है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी शेड्यूल मैसेज फीचर पर काम कर रही है। अपडेट कहता है कि इसमें यूजर मैसेज को टाइप करके रख देगा और उसे एक निर्धारित टाइम के लिए शेड्यूल कर सकेगा। यूजर अपनी मनचाही डेट और समय चुन सकता है जब भी उसे मैसेज भेजना हो।
  • WhatsApp के इस फीचर से खत्म हो गई नए ग्रुप मेंबर्स की सबसे बड़ी टेंशन!
    WhatsApp ने ग्रुप चैट के लिए Group Message History फीचर पेश किया है। इसके तहत जब किसी नए मेंबर को ग्रुप में जोड़ा जाएगा, तो एडमिन या सदस्य 25 से 100 तक हालिया मैसेज उसे भेज सकेंगे, ताकि वह बातचीत का संदर्भ तुरंत समझ सके। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेगा। मैसेज हिस्ट्री भेजना वैकल्पिक होगा और एडमिन के पास इसे बंद करने का विकल्प भी रहेगा। फिलहाल फीचर को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है।
  • WhatsApp यूजर्स सावधान! GhostPairing से हैक हो सकता है आपका अकाउंट, ऐसे करें बचाव
    WhatsApp यूजर्स के लिए नए खतरे का पता लगाया गया है। साइबरसिक्योरिटी फर्म Gen Digital ने इस खतरे के बारे में पता लगाया है। फर्म के अनुसार, ऐप की वैध डिवाइस-लिंकिंग सुविधा का गलत इस्तेमाल करके हैकर्स अब सामने वाली डिवाइस का पूरा एक्सेस पा सकते हैं। इसके लिए हैकर्स को डिवाइस के सॉफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है बल्कि वे ऐसी सोशल ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं जिससे यूजर खुद ही झांसे में आकर डिवाइस का एक्सेस हैकर्स को दे देता है।
  • अब WhatsApp से करें किसी भी ऐप में चैट! आ रहा कमाल का फीचर
    WhatsApp अपने यूजर्स को बहुत जल्द एक और कमाल का फीचर देने जा रहा है। इस फीचर के आ जाने से आप वॉट्सऐप पर ही अलग-अलग ऐप को मैसेज कर पाएंगे। यानी अन्य ऐप्स से आने वाले मैसेज का रिप्लाई वॉट्सऐप से ही किया जा सकेगा। आपको अलग-अलग ऐप्स पर जाकर रिप्लाई करने की जरूरत नहीं होगी। फीचर का मकसद विभिन्न चैट प्लेटफॉर्म्स को एक ही मंच पर उपलब्ध करवाने की सुविधा मुहैया करवाना है
  • WhatsApp में आ रहा सबसे तगड़ा फीचर, बस एक क्लिक में अकाउंट होगा 'सुपर-सेफ!' जानें कैसे
    WhatsApp अपने यूजर्स को साइबर सिक्योरिटी की नई लेयर उपलब्ध करवाने जा रहा है जिसके बाद ऑनलाइन फ्रॉड जैसी घटनाओं से यूजर्स को बेहतर सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी। WABetaInfo के अनुसार WhatsApp ने नए सिक्योरिटी फीचर को डिजाइन किया है जिसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो साइबर अटैक के निशाने पर होते हैं।
  • 'बॉस' बनकर WhatsApp पर मांगे Rs 1.95 करोड़, पता चला ठग थे!
    हैदराबाद में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। MD के नाम से WhatsApp पर मैसेज कर 1.95 करोड़ रुपये की ठगी करने की कोशिश की गई। अकाउंटेंट के पास मैसेज आया कि प्रोजेक्ट के लिए 1.95 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दो। और उसने रकम ट्रांसफर कर दी। असली MD को पता चला कि खाते से इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर हुई है तो फ्रॉड का खुलासा हुआ।
  • WhatsApp में आया एक और काम का फीचर! Community बनाना होगा पहले से आसान, जानें कैसे
    WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कम्युनिटी (Community) बनाने की प्रक्रिया को और भी आसान करने जा रहा है। Android के लिए बीटा वर्जन के लेटेस्ट अपडेट में यह फीचर आ गया है। यह अभी बीटा टेस्टर्स के ग्रुप के लिए रोलआउट किया गया है। फीचर के आने के बाद यूजर्स चैट टैब में ही नई कम्युनिटी क्रिएट कर सकेंगे।
  • Whatsapp कॉल पर कहा- तुम्‍हारे Aadhaar नंबर पर 2 सिम… फ‍िर ‘Digital Arrest’ करके 1.24 लाख ठगे
    लखनऊ में एक महिला को डिजिटल अरेस्‍ट करके ठगों ने 1.24 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। महिला को इसका एहसास हुआ तो उन्‍होंने पुलिस में कंप्‍लेंट दर्ज कराई। महिला को वॉट्सऐप पर कॉल आई। कहा गया कि उनके आधार नंबर पर दो सिम है, जिसमें से एक को मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्‍तेमाल किया जा रहा है। आरोपियों ने महिला से पैसे ट्रांसफर करने को कहा और पैसे ट्रांसफर करवा लिए।
  • WhatsApp में चैट के दौरान कर सकेंगे मैसेज ट्रांसलेट! आ रहा नया फीचर
    मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक और नया फीचर जोड़ने जा रहा है जिसके तहत यूजर्स अब चैट के दौरान ही मैसेज को ट्रांसलेट भी कर पाएंगे। 
  • Whatsapp ला रहा तगड़ा फीचर! वीडियो कॉल करते हुए म्‍यूजिक भी शेयर कर पाएंगे, जानें डिटेल
    Whatsapp new feature : वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स, वीडियो कॉल के दौरान म्‍यूजिक ऑडियो शेयर कर पाएंगे।
  • WhatsApp के धांसू फीचर की टेस्टिंग शुरू, फोन नंबर के बिना भी चलेगा
    WhatsApp new feature : वॉट्सऐप ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है, इससे यूजर्स अपने iOS और एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन पर वॉट्सऐप में ई-मेल अड्रेस को ऐड कर पाएंगे।
  • Whatsapp इन स्‍मार्टफोन्‍स में 24 अक्टूबर से चलना हो जाएगा बंद, आपका फोन तो नहीं है लिस्ट में!
    Whatsapp Android Support : वॉट्सऐप ने ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में वह सिर्फ एंड्रॉयड 5.0 वर्जन या उससे बाद के ओएस को सपोर्ट करेगा।

Whatsapp Latest News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »