• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp के धांसू फीचर की टेस्टिंग शुरू, फोन नंबर के बिना भी चलेगा

WhatsApp के धांसू फीचर की टेस्टिंग शुरू, फोन नंबर के बिना भी चलेगा

WhatsApp new feature : वॉट्सऐप उसके चैनल्‍स (channels) फीचर पर पोल शेयर करने की क्षमता पर भी काम कर रहा है।

WhatsApp के धांसू फीचर की टेस्टिंग शुरू, फोन नंबर के बिना भी चलेगा

मौजूदा वक्‍त में वॉट्सऐप यूजर्स को ऐप इस्‍तेमाल करने के लिए फोन नंबर से लॉग-इन करना होता है।

ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप के नए फीचर की टेस्टिंग शुरू
  • ई-मेल आईडी से वेरिफाई किया जा सकेगा अकाउंट
  • अभी मोबाइल नंबर से किया जाता है वेरिफाई
विज्ञापन
वॉट्सऐप (WhatsApp) ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है, इससे यूजर्स अपने iOS और एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन पर वॉट्सऐप में ई-मेल अड्रेस को ऐड कर पाएंगे। याद रहे कि कंपनी कुछ समय से अपने प्‍लेटफॉर्म पर लॉग-इन के लिए वैकल्पिक तरीके को शामिल करने पर काम कर रही है। इसके अलावा, वॉट्सऐप उसके चैनल्‍स (channels) फीचर पर पोल शेयर करने की क्षमता पर भी काम कर रहा है। इस फीचर को ट्रैक करने वाले ट्रैकर ने बताया है कि वॉट्सऐप चैनल्‍स पर वोटिंग कैसे काम करेगी। 

मौजूदा वक्‍त में वॉट्सऐप यूजर्स को ऐप इस्‍तेमाल करने के लिए फोन नंबर से लॉग-इन करना होता है। यूजर्स के पास एक ओटीपी आता है और अकाउंट एक्टिव हो जाता है। नए तरीके के रूप में अब यूजर्स को ई-मेल के जरिए अकाउंट वेरिफाई करने की सुविधा दी जा रही है। इस फीचर को WABetaInfo ने देखा है। बताया है कि आईओएस और एंड्रॉयड के कुछ बीटा वर्जनों के लिए इस सुविधा को टेस्‍ट किया जा रहा है। 

यूजर्स को यह भी बताया जा रहा है कि उनकी ई-मेल आईडी बाकी यूजर्स को दिखाई नहीं देगी। रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर तब काम आ सकता है जब कोई यूजर ट्रैवल कर रहा हो और उसके पास इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा नहीं हो। 
 
Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप अपनी ई-मेल आईडी को वॉट्सऐप अकाउंट में ऐड करना चाहते हैं, तो वॉट्सऐप सेटिंस में जाएं। Account पर टैप करें। वहां Email Address का ऑप्‍शन होगा। आप अपनी ई-मेल आईडी दे सकते हैं। हालांकि हमें यह फीचर अभी तक नहीं मिला है।  

WABetaInfo ने एक नया फीचर भी ट्रैक किया है, जो वॉट्सऐप चैनल्‍स फीचर से जुड़ा है। कहा जा रहा है कि भविष्‍य में बीटा वर्जन में इसे लाया जा सकता है। कंपनी, वॉट्सऐप चैनल्‍स में पोल शेयर करने की क्षमता पर काम कर रही है। फ‍िलहाल वॉट्सऐप चैनल्‍स पर सिर्फ फोटो और टेक्‍स्‍ट को शेयर किया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »