• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp में भेजे जा सकेंगे हाई क्वालिटी वीडियो! जल्द आ रहा नया फीचर

WhatsApp में भेजे जा सकेंगे हाई-क्वालिटी वीडियो! जल्द आ रहा नया फीचर

वॉट्सऐप ने हाल ही में हाई क्वालिटी फोटो भेजने की सुविधा भी लागू की थी।

WhatsApp में भेजे जा सकेंगे हाई-क्वालिटी वीडियो! जल्द आ रहा नया फीचर

वॉट्सऐप ने हाल ही में हाई क्वालिटी फोटो भेजने की सुविधा भी लागू की थी।

ख़ास बातें
  • WhatsApp वर्जन 2.23.14.10 अपने साथ एक कमाल का फीचर लेकर आने वाला है।
  • अब हाई क्वालिटी में भी वीडियो भेजे जा सकेंगे।
  • वॉट्सऐप ने हाल ही में हाई क्वालिटी फोटो भेजने की सुविधा भी लागू की थी।
विज्ञापन
WhatsApp पर जल्द ही हाई क्वालिटी वीडियो शेयर करने की सुविधा होगी। कथित तौर पर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने इस फीचर पर टेस्टिंग करना शुरू कर दिया है। यह फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। जल्द ही वॉट्सऐप का 2.23.14.10 वर्जन आने वाला है जिसमें हाई क्वालिटी वीडियो शेयरिंग फीचर मिलने की बात कही गई है। आइए इसके बारे में पूरी जानकारी आपको बताते हैं। 

पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp वर्जन 2.23.14.10 अपने साथ एक कमाल का फीचर लेकर आने वाला है। इस अपडेट के साथ कंपनी हाई क्वालिटी वीडियो शेयरिंग की सुविधा देने जा रही है, ऐसी खबर है। Wabetainfo की ओर से यह खुलासा किया गया है। अब से पहले वॉट्सऐप पर वीडियो शेयर करते समय उसकी क्वालिटी कम हो जाती थी। लेकिन अब हाई क्वालिटी में भी वीडियो भेजे जा सकेंगे। ऐसा करने के लिए वीडियो को कम कम्प्रेस करके ऐप सेंड करेगा। 

WhatsApp इसके लिए एक बटन उपलब्ध करवाएगा। इस बटन की मदद से यूजर के पास वीडियो को एडिटिंग मोड में बेहतर क्वालिटी के साथ भेजने का विकल्प होगा। हालांकि वीडियो के डाइमेंशन में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन क्वालिटी को अच्छी बनाए रखने के लिए ऐप वीडियो को बहुत ही कम कम्प्रेस करेगा। यहां पर ध्यान देने वाली बात ये भी कही गई है कि हाई क्वालिटी वीडियो का ऑप्शन डिफॉल्ट नहीं मिलेगा। यानि कि अपने से ऐप इसे लागू नहीं करेगा, बल्कि यूजर को हर बार वीडियो भेजते समय इसे खुद से सिलेक्ट करना होगा। 

वॉट्सऐप ने हाल ही में हाई क्वालिटी फोटो भेजने की सुविधा भी लागू की थी। उसी तरह अब वीडियो भी हाई क्वालिटी में भेजे जा सकेंगे। कोई वीडियो हाई क्वालिटी में भेजा गया है, इसका पता लगाने के लिए ऐप उस वीडियो पर एक टैग खुद से लगा देगा, जिससे पता चलेगा कि वीडियो हाई क्वालिटी है। ऐसा ही टैग हाई क्वालिटी फोटो पर भी देखने को मिलता है। इससे वीडियो रिसीव करने वाले यूजर के लिए पहचानना आसान हो जाएगा कि वीडियो हाई क्वालिटी में भेजा गया है। अभी यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए ही उपलब्ध बताया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »