'बॉस' बनकर WhatsApp पर मांगे Rs 1.95 करोड़, पता चला ठग थे!

अकाउंटेंट के पास मैसेज आया कि प्रोजेक्ट के लिए 1.95 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दो।

'बॉस' बनकर WhatsApp पर मांगे Rs 1.95 करोड़, पता चला ठग थे!

ऑनलाइन फ्रॉड के लिए स्कैमर्स नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।

ख़ास बातें
  • हैदराबाद में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है
  • MD के नाम से WhatsApp पर मैसेज कर 1.95 करोड़ रुपये की ठगी
  • सूझबूझ से समय रहते 1.95 करोड़ रुपये की राशि को रिकवर कर लिया गया
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड के लिए स्कैमर्स नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। कई बार ठगी इतने शातिर तरीके से की जाती है कि शिकार व्यक्ति को भनक तक नहीं लग पाती। ऐसा ही एक मामला हैदराबाद में सामने आया है। यहां पर साइबर ठगों ने एक बड़ी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) की प्रोफाइल को कॉपी कर WhatsApp पर उस कंपनी के अकाउंटेंट से ठगी करने की कोशिश की। ठगों ने MD के नाम से कर्मचारी के पास 1.95 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का मैसेज भेजा। यहां पर कर्मचारी को भनक तक नहीं लग पायी कि मैसेज करने वाला शख्स कंपनी का असली MD नहीं है। जिसके चलते उसने इतनी बड़ी रकम को ट्रांसफर भी कर दिया। उसके बाद क्या हुआ, आइए पूरा मामला आपको बताते हैं। 

हैदराबाद में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है जिसमें MD के नाम से WhatsApp पर मैसेज कर 1.95 करोड़ रुपये की ठगी करने की कोशिश की गई। कंपनी के अकाउंटेंट के पास मैसेज आया कि एक प्रोजेक्ट के लिए 1.95 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दो। कर्मचारी समझ नहीं पाया कि MD असली नहीं है, और उसने रकम ट्रांसफर कर दी। लेकिन जब असली MD को पता चला कि खाते से इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर हुई है तो फ्रॉड का खुलासा हुआ। 

कंपनी के असली MD ने तुरंत कर्मचारी से इस बारे में जानकारी मांगी और बताया कि उनकी तरफ से ऐसा कोई मैसेज WhatsApp पर नहीं किया गया था। कंपनी ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद साइबर क्राइम सेल ने तेजी से ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया। गनीमत रही कि उस वक्त ठगों ने खाते से पैसे नहीं निकाले थे। इसलिए 1.95 करोड़ रुपये की राशि को रिकवर कर लिया गया। 

यहां पर सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि कंपनी के अकाउंटेंट ऑफिसर को शक नहीं हुआ कि मैसेज किसी फ्रॉड व्यक्ति की ओर से किया जा रहा है, क्योंकि भेजने वाले की प्रोफाइल पिक्चर, नाम और भाषा सबकुछ असली जैसा ही था। इसलिए अकाउंटेंट ने बिना देर किए 1.95 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब असली एमडी को बैंक से इस बड़े ट्रांजेक्शन की सूचना मिली, तो ठगी का पता चला और समय रहते इसे रोक लिया गया। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »