• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Whatsapp ला रहा तगड़ा फीचर! वीडियो कॉल करते हुए म्‍यूजिक भी शेयर कर पाएंगे, जानें डिटेल

Whatsapp ला रहा तगड़ा फीचर! वीडियो कॉल करते हुए म्‍यूजिक भी शेयर कर पाएंगे, जानें डिटेल

Whatsapp new feature : स्‍क्रीन-शेयरिंग ऑप्‍शन के एक्टिव होने के बाद वीडियो कॉल के दौरान म्‍यूजिक ऑडियो को शेयर किया जा सकेगा।

Whatsapp ला रहा तगड़ा फीचर! वीडियो कॉल करते हुए म्‍यूजिक भी शेयर कर पाएंगे, जानें डिटेल

इसका फायदा उन लोगों को होगा, जो लंबी चर्चा के दौरान कुछ देर के लिए मल्‍टीमीडिया कंटेंट शेयर करके मनोरंजन करना चाहते हैं।

ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है
  • वीडियो कॉल के दौरान शेयर कर पाएंगे म्‍यूजिक ऑडियो
  • इस फीचर के आने से एंगेजमेंट बढ़ने की उम्‍मीद है
विज्ञापन
Whatsapp Music Audio share feature : वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स, वीडियो कॉल के दौरान म्‍यूजिक ऑडियो शेयर कर पाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, स्‍क्रीन-शेयरिंग ऑप्‍शन के एक्टिव होने के बाद वीडियो कॉल के दौरान म्‍यूजिक ऑडियो को शेयर किया जा सकेगा। यानी आप जो ऑडियो सुन रहे हैं और उसे किसी अन्‍य को सुनना चाहते हैं, तो कॉल पर रहते हुए ही शेयर कर सकेंगे। फ‍िलहाल इस फीचर को डेवलप किया जा रहा है। 

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप ने एक ऐसा फीचर लाने की योजना बनाई है, जिसके जरिए वीडियो कॉल के दौरान वीडियो और म्‍यूजिक ऑडियो को शेयर किया जा सके। हालांकि ऐसा तब होगा जब दूसरा यूजर अपनी स्‍क्रीन शेयर करेगा। इसका फायदा उन लोगों को होगा, जो लंबी चर्चा के दौरान कुछ देर के लिए मल्‍टीमीडिया कंटेंट शेयर करके मनोरंजन करना चाहते हैं। स्क्रीन-शेयरिंग के दौरान रियल टाइम में वीडियो और म्यूजिक ऑडियो शेयर करने की क्षमता से प्लेटफॉर्म पर इंटरैक्शन बढ़ने की उम्मीद है।

वॉट्सऐप से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें, तो इस साल अगस्त में HD (हाई डेफिनिशन) फोटो और वीडियो के लिए सपोर्ट शुरू किया गया था। अब इस फीचर में सुधार किया जा रहा है। WhatsApp कथित तौर पर एक नए फीचर को टेस्ट कर रहा है जो यूजर्स को उनके स्टेटस अपडेट में HD फोटो और वीडियो शेयर करने की अनुमति देगा। अपकमिंग फीचर को Android पर WhatsApp beta वर्जन 2.23.26.3 में देखा गया है, जो Google Play बीटा प्रोग्राम के जरिए इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध है।

वर्तमान में यूजर्स द्वारा स्टेटस अपडेट में अपलोड किए गए फोटो और वीडियो को वॉट्सऐप कंप्रेस कर देता है। iMessage और Telegram जैसी प्रतिस्पर्धी सर्विस इसके विपरीत फोटोज और वीडियो को HD में अपलोड करने देते हैं। वॉट्सऐप पर नए फीचर के आने से यूजर्स को दूसरे प्‍लेटफॉर्म्‍स का रुख नहीं करना होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »