Whatsapp कॉल पर कहा- तुम्‍हारे Aadhaar नंबर पर 2 सिम… फ‍िर ‘Digital Arrest’ करके 1.24 लाख ठगे

डिजिटल अरेस्‍ट के लगातार बढ़ रहे मामलों ने चिंता पैदा की है। नई घटना लखनऊ के आलमबाग से सामने आई है।

Whatsapp कॉल पर कहा- तुम्‍हारे Aadhaar नंबर पर 2 सिम… फ‍िर ‘Digital Arrest’ करके 1.24 लाख ठगे

डिजिटल अरेस्‍ट स्‍कैम को अंजाम देने के लिए ठग टेक्‍नॉलजी की मदद ले रहे हैं। वो फेक दफ्तर, पुलिस स्‍टेशन बना रहे हैं।

ख़ास बातें
  • ठगों ने लखनऊ की महिला को किया डिजिटल अरेस्‍ट
  • 1.24 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए
  • ट्राई का कर्मचारी बताकर जाल में फंसाया
विज्ञापन
Lucknow Woman Digital Arrest : डिजिटल अरेस्‍ट के लगातार बढ़ रहे मामलों ने चिंता पैदा की है। नई घटना लखनऊ के आलमबाग से सामने आई है। वहां एक महिला को डिजिटल अरेस्‍ट करके ठगों ने 1.24 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। महिला को इसका एहसास हुआ तो उन्‍होंने पुलिस में कंप्‍लेंट दर्ज कराई। पुलिस ने कहा है कि इस तरह के मामलों में ठग, पीड़‍ित से उसकी पर्सनल और फाइनेंशल इन्‍फर्मेशन मांगकर धोखाधड़ी करते हैं। मौजूदा मामले में महिला को वॉट्सऐप कॉल आई थी। फ‍िर क्‍या हुआ? आइए जानते हैं। 

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, पी‍ड़‍िता का नाम एकता चतुर्वेदी है। उन्‍होंने पुलिस कंप्‍लेंट में बताया है कि 18 अक्टूबर 2024 को एक नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई। सामने वाले ने दावा किया कि वह टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई से बात कर रहा है। कॉल करने वाले ने एकता से कहा कि उनका आधार कार्ड दो मोबाइल नंबरों से जुड़ा है यानी उनके नाम पर दो सिम हैं। कॉलर ने एक सिम को वैलिड जबकि दूसरे को अनऑथराइज्‍ड बताया कहा कि दूसरे सिम का इस्‍तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हो रहा है। 

इसके बाद एकता की बात मुंबई पुलिस का हेडक्‍वॉर्टर बताकर किसी से कराई गई। एकता से दो बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। हैरानी की बात है कि एकता ने ऐसा कर भी दिया। उन्‍होंने एक बार 64 हजार रुपये और दूसरी बार 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।  

पैसा मिलते ही ठगों ने अपना नंबर स्विच्‍ड ऑफ कर दिया। एकता ने कॉल करके जानना चाहा कि आगे करना क्‍या है, तब उन्‍हें अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। इस मामले में अब एफआईआर दर्ज की गई है। 
 

Digital Arrest Scam

डिजिटल अरेस्‍ट एक ऐसी ठगी है, जिसमें अपराधी खुद को सरकारी अफसर बताकर पेश करते हैं। लोगों से वीडियो कॉल में जुड़ते हैं और उन्‍हें अपने भरोसे में लेकर पैसों की डिमांड पूरी करने को कहते हैं। पीड़‍ित को इस तरह से जाल में फंसाया जाता है कि वह मजबूरन पैसे देने को राजी हो जाता है। 
 

टेक्‍नॉलजी की मदद ले रहे ठग 

डिजिटल अरेस्‍ट स्‍कैम को अंजाम देने के लिए ठग टेक्‍नॉलजी की मदद ले रहे हैं। वो फेक दफ्तर, पुलिस स्‍टेशन बना रहे हैं। सरकारी अफसरों जैसे कपड़े पहन रहे हैं। वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के लिए इस्‍तेमाल होने वाले ऐप्‍स का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। पीड़‍ितों को कई घंटे वीड‍ियो कॉल में फंसाकर रखा जाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  4. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  5. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  11. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  12. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »