• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp में चैट के दौरान कर सकेंगे मैसेज ट्रांसलेट! आ रहा नया फीचर

WhatsApp में चैट के दौरान कर सकेंगे मैसेज ट्रांसलेट! आ रहा नया फीचर

चैट मैसेज को चैटिंग के दौरान ही अनुवादित किया जा सकेगा।

WhatsApp में चैट के दौरान कर सकेंगे मैसेज ट्रांसलेट! आ रहा नया फीचर

WhatsApp को मैसेजिंग के लिए सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म माना जाता है

ख़ास बातें
  • यूजर्स अब चैट के दौरान ही मैसेज को ट्रांसलेट भी कर पाएंगे।
  • शुरुआत में यह फीचर हिंदी-अंग्रेजी को सपोर्ट करेगा।
  • WaBetaInfo की ओर से यह जानकारी साझा की गई है।
विज्ञापन
WhatsApp को मैसेजिंग के लिए सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म माना जाता है जिसके भारत में भी करोड़ों यूजर्स हैं। मैसेजिंग ऐप समय-समय पर अपने फीचर्स में अपडेट करता रहता है ताकि यूजर्स को मैसेजिंग का नया अनुभव मिल सके और यूजर एक्सपीरियंस पहले से बेहतर हो सके। अब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक और नया फीचर जोड़ने जा रहा है जिसके तहत यूजर्स अब चैट के दौरान ही मैसेज को ट्रांसलेट भी कर पाएंगे। 

WhatsApp कथित तौर पर एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसमें चैट मैसेज को चैटिंग के दौरान ही अनुवादित किया जा सकेगा। शुरुआत में यह फीचर हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद, और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद की सुविधा प्रदान करेगा। लेकिन धीरे-धीरे इसमें अन्य भाषाओं का सपोर्ट भी जोड़ा जा सकता है। WaBetaInfo की ओर से यह जानकारी साझा की गई है। नया फीचर एंड्रॉयड पर लेटेस्ट अपडेट के माध्यम से जोड़ा जाएगा। 

वॉट्सऐप में ट्रांसलेशन का यह नया फीचर अपकमिंग Google Play Beta Program के तहत अपडेट के साथ आएगा। जिसके बाद प्लेटफॉर्म का अपडेटेड वर्जन 2.24.15.9 हो जाएगा। कहा गया है कि मैसेजिंग ऐप ने नए फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है और जल्द ही यह यूजर्स के पास पहुंचना शुरू हो जाएगा। 

WhatsApp से जुड़े अन्य अपडेट्स की बात करें तो हाल ही में इसने एक और नया फीचर रोल आउट करना शुरू किया है, जो ग्रुप मैसेजिंग फीचर की सिक्योरिटी में सुधार के लिए तैयार किया गया है। प्लेटफॉर्म अब यूजर्स को किसी अज्ञात यूजर्स द्वारा किसी ग्रुप में ऐड करने पर बेहतर जानकारी प्रदान करेगा। सर्विस पहले से ही एक सेटिंग प्रदान करती है जो यूजर्स को अंजान को ग्रुप में ऐड करने से रोकने की सुविधा देती है। 

WhatsApp ग्रुप चैट के लिए एक नया कार्ड ला रहा है जो किसी यूजर्स द्वारा ग्रुप में ऐड किए जाने के बाद डिस्प्ले किया जाएगा जो उनके कॉन्टैक्ट में नहीं है। यह कार्ड चैट विंडो में दिखाया जाता है और इसमें ग्रुप के बारे में जानकारी होती है जो यूजर्स को ग्रुप के बारे में कॉन्टेक्स्ट प्रदान करेगी। ग्रुप चैट के लिए नए कॉन्टेक्स्ट कार्ड में उस वॉट्सऐप यूजर्स का नाम अलग से होगा जिसने उन्हें ग्रुप में जोड़ा था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »