• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp में आया एक और काम का फीचर! Community बनाना होगा पहले से आसान, जानें कैसे

WhatsApp में आया एक और काम का फीचर! Community बनाना होगा पहले से आसान, जानें कैसे

फीचर के आने के बाद यूजर्स चैट टैब में ही नई कम्युनिटी क्रिएट कर सकेंगे।

WhatsApp में आया एक और काम का फीचर! Community बनाना होगा पहले से आसान, जानें कैसे

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कम्युनिटी (Community) बनाने की प्रक्रिया को और भी आसान करने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • यूजर्स के लिए कम्युनिटी (Community) बनाने की प्रक्रिया और भी आसान
  • Android के लिए बीटा वर्जन के लेटेस्ट अपडेट में आया फीचर
  • यह अभी बीटा टेस्टर्स के ग्रुप के लिए रोलआउट किया गया है
विज्ञापन
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए फीचर्स जोड़ता रहता है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म शुरुआत से लेकर अब तक यूजर्स के लिए कई उपयोगी फीचर्स जोड़ता रहा है जिससे यूजर अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश की जाती है। ऐसा ही एक और फीचर अब यूजर्स के लिए जल्द उपलब्ध होने वाला है। WhatsApp में बहुत जल्द कम्युनिटी से जुड़ा नया फीचर आने वाला है। यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन के यूजर्स के लिए आया है जो कि टेस्टिंग फेज में है। जल्द ही यह अन्य यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं कैसा होगा नया कम्युनिटी फीचर। 

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कम्युनिटी (Community) बनाने की प्रक्रिया को और भी आसान करने जा रहा है। Android के लिए बीटा वर्जन के लेटेस्ट अपडेट (via) में यह फीचर आ गया है। यह अभी बीटा टेस्टर्स के ग्रुप के लिए रोलआउट किया गया है। फीचर के आने के बाद यूजर्स चैट टैब में ही नई कम्युनिटी क्रिएट कर सकेंगे। चैट टैब में तीन डॉट्स वाले मेन्यु पर क्लिक करके ही यूजर्स को New Community का ऑप्शन मिल जाएगा। 

नई कम्युनिटी के अलावा यूजर्स यहां से नया ग्रुप भी बना सकेंगे। इसके अलावा यहां से यूजर्स स्टार्ड मैसेज पर जा सकेंगे, और सेटिंग्स में भी जा सकेंगे। इस फीचर के आने के बाद सुविधा यह होगी कि यूजर को नई कम्युनिटी बनाने के लिए पहले कम्युनिटीज टैब (Communities tab) पर नहीं जाना होगा। चैट टैब से ही नई कम्युनिटी बनाने का ऑप्शन मिल जाएगा। 

यह नया फीचर लाने के पीछे कंपनी का मकसद कम्युनिटीज टैब को किसी और टैब से बदलना भी हो सकता है। संभावना है कि कंपनी कम्युनिटीज टैब की जगह एक नया टैब ला सकती है। यह नया टैब AI चैटबॉट के लिए समर्पित हो सकता है। एआई के बढ़ते चलन के साथ कंपनी पहचान चुकी होगी कि यूजर के लिए धीरे धीरे AI चैटबॉट एक प्राथमिकता के रूप में उभर कर आ सकता है। इसलिए हो सकता है कि आने वाले दिनों में टैब मेन्यु से Communities tab नदारद हो जाए। लेकिन वॉट्सऐप समय-समय पर इस तरह के बदलाव करता रहता है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »