Uae

Uae - ख़बरें

  • भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
    पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना था। इसके बाद कुछ अन्य देशों ने भी इस तरह के कदम उठाए हैं। हाल ही में इन देशों की सूची में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी शामिल हो गया है। UAE ने 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाई है।
  • सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
    पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाला पहला देश बना था। इसके बाद कुछ अन्य देशों ने भी इस तरह के कदम उठाए हैं। इन देशों की सूची में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी शामिल हो गया है। UAE ने गुरुवार को 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने की घोषणा की है।
  • बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
    Telegram के संस्थापक और CEO Pavel Durov ने Reliance पर गंभीर आरोप लगाए हैं। X पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि Reliance कथित तौर पर BGP Hijacking तकनीक का इस्तेमाल कर Telegram की इंटरनेट रूटिंग को प्रभावित कर रही है। Durov के मुताबिक, इसका असर भारत के बाहर UAE समेत कई देशों के यूजर्स पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जानबूझकर की गई लगती है और इसे WhatsApp के साथ प्रतिस्पर्धा से भी जोड़ा। Durov ने Meta और Reliance के कारोबारी संबंधों का भी जिक्र किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक Reliance की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
  • Oppo Reno 16F 5G के लॉन्च की तैयारी, GCF पर हुई लिस्टिंग
    ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम (GCF) पर Oppo Reno 16F 5G को मॉडल नंबर - CPH2859 के साथ लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन ने इंटरनेशनल मार्केट्स के लिए नेटवर्क कम्पैटिबिलिटी टेस्टिंग को पास कर लिया है। इससे पहले यह स्मार्टफोन समान मॉडल नंबर के साथ थाईलैंड के NBTC और UAE के TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर दिखा था।
  • 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
    Honor Earbuds 4 को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया गया है। इनकी कीमत UAE में AED 169 से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक, इनमें 50dB तक ANC, ड्यूल ड्राइवर सेटअप और Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है। ये ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ 46 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। साथ ही इनमें AI बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन और IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। ये व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
  • भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
    पश्चिम एशिया में संकट का असर भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर हो सकता है। देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में लगभग 25 प्रतिशत की कमी होने का अनुमान है। कुछ देशों के वायु क्षेत्र में विमानों की उड़ान पर रोक और अन्य पाबंदियों से एक्सपोर्ट में कमी हो रही है। भारत में असेंबल होने वाले स्मार्टफोन्स के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एक बड़ा मार्केट है।
  • Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द, मिलेगी 16GB रैम, 6000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग!
    Oppo Find N6 फोन को लॉन्च से पहले विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा जा रहा है। फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। फोन को हाल ही में UAE के TDRA सर्टिफिकेशन में देखा गया है। इससे पहले फोन को TUV सर्टिफिकेशन और IMDA सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। IMDA लिस्टिंग बताती है कि फोन में ई-सिम का सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोन की TUV सर्टिफिकेशन में पता चलता है कि इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
  • बिटकॉइन माइनिंग से इकोनॉमी को मजबूत करने की तैयारी कर रहा यह अफ्रीकी देश....
    इथोपिया के प्राइम मिनिस्टर Abiy Ahmed ने बताया है कि यह देश के फाइनेंशियल सेक्टर को डिवेलप करने की सरकार की कोशिश का हिस्सा है। बिटकॉइन की माइनिंग के लिए इथोपिया को एक इनवेस्टमेंट पार्टनर की तलाश है। Ethiopian Investment Holdings के जरिए बिटकॉइन की माइनिंग को शुरू किया जा सकता है। यह अफ्रीका का सबसे बड़ा सॉवरेन वेल्थ फंड है।
  • Honor Magic 8 Pro हुआ लॉन्च: 7100mAh बैटरी, 200MP टेलीफोटो कैमरा और AI फीचर्स, जानें कीमत
    Honor ने UAE मार्केट में Magic 8 Pro को लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी AI इमेजिंग, बैटरी परफॉर्मेंस और नई 5.5G कनेक्टिविटी के लिए तैयार फ्लैगशिप के रूप में पेश कर रही है। फोन में 6.71-इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, और 7100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी जैसे फीचर दिए गए हैं। कैमरा सेटअप में 200MP टेलीफोटो लेंस और 4K 60fps सपोर्ट मौजूद है। Magic 8 Pro को तीन रंगों और दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। प्री-ऑर्डर पर कंपनी Watch5 Ultra और VIP Care+ जैसी आकर्षक सुविधाएँ दे रही है। कीमत AED 3,999 से शुरू होती है।
  • E-Passport: UAE में भारतीयों को मिलेगा नया चिप वाला ई-पासपोर्ट, ऐसे करें अप्लाई
    अबूधाबी में भारतीय दूतावास ने एक आधुनिक पासपोर्ट प्रणाली शुरू की है जो 28 अक्टूबर से प्रभाव में आ चुकी है। अब संयुक्‍त अरब अमीरात में सभी भारतीय नागरिकों को एम्बेडेड चिप वाले ई-पासपोर्ट जारी किये जाएंगे। GPSP 2.0 के अंतर्गत जारी किए जाने वाले ई-पासपोर्ट में एक उच्च सुरक्षा युक्त माइक्रो-चिप होगी, जिसमें धारक का डिजिटल डेटा सुरक्षित रूप से संजोया रहेगा।
  • Samsung का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन इस सप्ताह हो सकता है लॉन्च
    इस सप्ताह एशिया पैसेफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। APEC समिट का आयोजन दक्षिण कोरिया में होगा। इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को शुरुआत में दक्षिण कोरिया, ताइवान, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे चुनिंदा मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • UAE में 145Gbps की स्पीड से दौड़ा इंटरनेट, मिडल ईस्ट में सफल 6G ट्रायल करने वाला पहला देश
    संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने 6G का सफल ट्रायल कर लिया है, देश ने 6G ट्रायल में इंटरनेट स्पीड 145Gbps तक हासिल कर ली है। यह बेहद तेजी स्पीड है जिसकी मदद से कोई भी मूवी, गेम या अन्य भारी फाइल्स चुटकी में डाउनलोड हो सकते हैं। यह टेस्ट ई एंड यूएई (e&UAE) कंपनी और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी, अबू धाबी के सहयोग से किया जिसमें इसे जबरदस्त सफलता मिली है।
  • स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी पावर बन रहा भारत, सितंबर में एक्सपोर्ट 95 प्रतिशत बढ़ा
    इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच अमेरिका को यह एक्सपोर्ट बढ़कर लगभग 9.4 अरब डॉलर का रहा है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 3.1 अरब डॉलर का था। ICEA का अनुमान है कि मौजूदा वित्त वर्ष में स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़कर लगभग 35 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है। पिछले महीने लॉन्च की गई Apple की iPhone 17 सीरीज की भी भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है।
  • पाकिस्तान से 7 गुना, बांग्लादेश से 4 गुना सस्ता इंटरनेट भारत में! लेकिन चीन...
    एक ग्लोबल रिपोर्ट के अनुसार भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की औसत कीमत $0.08 प्रति Mbps है, जो इसे दुनिया के सबसे सस्ते इंटरनेट वाले देशों में से एक बनाती है। तुलनात्मक रूप से, यह कीमत पड़ोसी देश पाकिस्तान से 7 गुना और बांग्लादेश से 4 गुना कम है। रिपोर्ट में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को सबसे महंगा और रोमानिया को सबसे सस्ता देश बताया गया है। खास बात यह है कि भारत में इंटरनेट की दर अमेरिका के बराबर और यूके, जर्मनी जैसे कई विकसित देशों से काफी कम है, जिसका मुख्य कारण टेलीकॉम बाजार में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है।
  • दुबई जाकर भी भारत से सस्ता खरीद पाएंगे iPhone 17 Pro Max, फ्लाइट टिकट के बाद भी होगी हजारों की बचत
    भारत से यूएई (दुबई) हवाई जहाज से जाकर iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदा जा सकता है। फ्लाइट टिकट के बावजूद भी आईफन की कीमत भारत से सस्ती रहेगी और हजारों में बचत हो सकती है। iPhone 17 Pro Max की दुबई में शुरुआती कीमत AED 5,099 (करीबन 1,22,256 रुपये) है। हालांकि, इसमें मुद्रा विनिमय शुल्क लगने पर कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »