पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है। कंपनी के पहले ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट हो सकती है
इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट हो सकती है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung का पहला ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसे Samsung Galaxy Z TriFold कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें टाइटेनियम फ्रेम हो सकता है।
Korea Herald की एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के हवाले से बाया गया है कि सैमसंग का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन इस सप्ताह एशिया पैसेफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट में लॉन्च किया जा सकता है। APEC समिट का आयोजन दक्षिण कोरिया में होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) ने बताया है कि इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को दक्षिण कोरिया, ताइवान, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे चुनिंदा मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इस मार्केट्स में Samsung Galaxy Z TriFold का प्रदर्शन अच्छा रहने पर इसे अन्य मार्केट्स में लाया जा सकता है।
पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है। हाल ही में कोरिया इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स इनफॉर्मेशन सर्विस ( KIPRIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के लिए एक कथित पेटेंट और ड्रॉइंग्स दिखी थी। हालांकि, इस स्मार्टफोन का इंटरनल डिजाइन काफी अलग है। इसके डायग्राम से पता चला रहा है कि इसमें तीन बैटरी होंगी। इसमें प्रत्येक पैनल में एक बैटरी है जो आपस में रिबन केबल्स से जुड़ी हैं। इसकी प्रत्येक बैटरी का साइज पहले से तीसरे तक बढ़ रहा है, जिससे इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन में सैमसंग के मौजूदा Galaxy फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में अधिक बैटरी कैपेसिटी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन के जिस पैनल में कैमरा है वह सबसे स्मॉल बैटरी के साथ है क्योंकि कैमरा मॉड्यूल ने इस सेक्शन का एक बड़ा हिस्सा घेरा हुआ है। इसके तीसरे पैनल में सबसे बड़ी बैटरी दिख रही है।
इस स्मार्टफोन में पूरी तरह अनफोल्ड करने 9.96 इंच और फोल्ड करने पर 6.54 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। Samsung Galaxy Z TriFold में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट हो सकती है। पिछले वर्ष चीन की स्मार्टफोन मेकर Huawei ने पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!