• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पाकिस्तान से 7 गुना, बांग्लादेश से 4 गुना सस्ता इंटरनेट भारत में! लेकिन चीन...

पाकिस्तान से 7 गुना, बांग्लादेश से 4 गुना सस्ता इंटरनेट भारत में! लेकिन चीन...

भारत फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के लिए दुनिया के सबसे किफायती देशों में से एक है। प्रति Mbps सिर्फ $0.08 की कीमत के साथ, हम न केवल अपने पड़ोसी देशों पाकिस्तान और बांग्लादेश से कई गुना सस्ते हैं, बल्कि अमेरिका जैसे डेवलप्ड देश की बराबरी पर खड़े हैं।

पाकिस्तान से 7 गुना, बांग्लादेश से 4 गुना सस्ता इंटरनेट भारत में! लेकिन चीन...

Reliance Jio की एंट्री के बाद से डेटा की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई

ख़ास बातें
  • भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की औसत कीमत $0.08 प्रति Mbps है
  • पाकिस्तान में इंटरनेट की कीमत $0.53 प्रति Mbps
  • चीन इस मामले में भारत से थोड़ा सस्ता है, जहां कीमत $0.05 प्रति Mbps है
विज्ञापन

आज के डिजिटल युग में, इंटरनेट सिर्फ एक सुविधा नहीं बल्कि एक मूलभूत जरूरत बन गया है। शिक्षा से लेकर एंटरटेनमेंट और बिजनेस तक, हर क्षेत्र इंटरनेट पर निर्भर है। ऐसे में इंटरनेट की कीमत एक अहम पहलू बन जाती है।  रिपोर्ट फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की कीमतों को लेकर चौंकाने वाले तथ्य सामने लाती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया के उन देशों में शुमार है जहां फिक्स्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सुविधा सबसे सस्ती दरों पर उपलब्ध है। यह रिपोर्ट दुनिया भर के देशों में प्रति मेगाबिट प्रति सेकंड (Mbps) की औसत कीमत को एनालाइज करती है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में इंटरनेट की औसत कीमत चीन से अधिक है, लेकिन पाकिस्तान व बांग्लादेश से कम है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

भारत में इंटरनेट की कीमत

We Are Social द्वारा जारी और Cable.co.uk के डेटा पर आधारित 2025 की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की औसत कीमत $0.08 प्रति Mbps है। अगर इसे भारतीय रुपये में बदलें, तो यह कीमत मात्र 6.68 रुपये प्रति Mbps होती है। यह कम कीमत देश में डेटा क्रांति का सीधा परिणाम है, जहां टेलीकॉम कंपनियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा ने यूजर्स को फायदा पहुंचाया है। Reliance Jio के बाजार में आने के बाद से डेटा की कीमतों में भारी गिरावट आई, जिससे Airtel, Vodafone Idea (Vi) और अन्य ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर्स को भी अपने रेट्स कम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस वजह से आज आम भारतीय नागरिक हाई-स्पीड इंटरनेट का लाभ बिना अपनी जेब पर ज्यादा बोझ डाले उठा सकता है।

पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत की स्थिति

जब हम भारत की तुलना उसके पड़ोसी देशों से करते हैं, तो तस्वीर और भी साफ हो जाती है। भारत में इंटरनेट न केवल सस्ता है, बल्कि पड़ोसी मुल्कों के मुकाबले काफी किफायती है। हालांकि, एक देश अभी भी थोड़ा आगे है। रिपोर्ट के अनुसार;

  • पाकिस्तान: यहां इंटरनेट की कीमत $0.53 प्रति Mbps (लगभग 44.25 रुपये) है, जो भारत के मुकाबले लगभग 7 गुना ज्यादा है।
  • बांग्लादेश: बांग्लादेश में यह कीमत $0.36 प्रति Mbps (लगभग 30.06 रुपये) है, जो भारत से 4 गुना से भी अधिक है।
  • चीन: हालांकि, चीन इस मामले में भारत से थोड़ा सस्ता है, जहां कीमत $0.05 प्रति Mbps (लगभग 4.17 रुपये) है।

यह आंकड़े स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि भारत अपने अधिकांश पड़ोसियों को सस्ती डिजिटल कनेक्टिविटी प्रदान करने में बहुत आगे है।

दुनिया के सबसे महंगे और सस्ते देश

यह रिपोर्ट ग्लोबल लेवल पर इंटरनेट की कीमतों में भारी असमानता को भी दिखाती है। रिपोर्ट के मुताबिक;

सबसे महंगा इंटरनेट: संयुक्त अरब अमीरात (U.A.E.) में दुनिया का सबसे महंगा इंटरनेट है, जहां प्रति Mbps की कीमत $4.31 (लगभग 359.88 रुपये) है। रिपोर्ट के अनुसार, इसका मुख्य कारण बाजार में प्रतिस्पर्धा की कमी और केवल दो सरकारी सर्विस प्रोवाइडर्स का होना है। इसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर में Ghana और Switzerland है, जहां औसत कीमत क्रमश: $2.58 और $2.07 है।

सबसे सस्ता इंटरनेट: वहीं, Romania में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट मिलता है, जिसकी कीमत मात्र $0.01 (लगभग 0.83 रुपये या 83 पैसे) प्रति Mbps है। यहां दूसरे नंबर पर Thailand ($0.02) और तीसरे पर Russia ($0.02) है। इस लिस्ट में सस्ते डेटा प्राइस के मामले में भारत 16वें पायदान पर है।

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: WeAreSocial

विकसित देशों से तुलना

अक्सर यह माना जाता है कि विकसित देशों में टेक्नोलॉजी सस्ती होती है, लेकिन यह रिपोर्ट इस धारणा को सीधा चुनौती देती है। कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में इंटरनेट भारत की तुलना में अभी भी काफी महंगा है। उदाहरण के लिए यूनाइटेड किंगडम (UK) में $0.36 प्रति Mbps (लगभग 30 रुपये), Germany में $1.04 प्रति Mbps (लगभग 86.84 रुपये), Australia में $1.05 प्रति Mbps (लगभग 87.67 रुपये) और Canada में $0.66 प्रति Mbps (लगभग 55.11 रुपये)।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »