दोनों ही डिस्प्ले में फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
Oppo Find N5 का सक्सेसर बनकर यह फोन आने वाला है।
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल मार्केट में भी पेश करने की तैयारी में है। फोन को मिल रहे विभिन्न सर्टिफिकेशंस इसका इशारा देते हैं। Oppo Find N5 का सक्सेसर बनकर यह फोन आने वाला है। फोल्डेबल के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। फोन में OLED डिस्प्ले आने की अफवाह है। यह 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं Oppo Find N6 कैसे हो सकता है खास।
Oppo Find N6 फोन को लॉन्च से पहले विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा जा रहा है। फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। फोन को हाल ही में UAE के TDRA सर्टिफिकेशन में देखा (via) गया है। इससे पहले फोन को TUV सर्टिफिकेशन और IMDA सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। IMDA लिस्टिंग बताती है कि फोन में ई-सिम का सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोन की TUV सर्टिफिकेशन में पता चलता है कि इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। कयास है कि फोन इस साल की पहली तिमाही में दस्तक दे सकता है। यानी कि फरवरी के अंत या मार्च के मध्य तक कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है।
Oppo Find N6 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो हालिया लीक्स में कई अहम फीचर्स का दावा किया गया है। फोन में 8.12 इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले होगा। यह LTPO OLED डिस्प्ले होगा जिसमें 2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। कवर डिस्प्ले 6.62 इंच का हो सकता है। दोनों ही डिस्प्ले में फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। रियर कैमरा के लिए कहा गया है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड, और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस देखने को मिल सकता है।
Oppo Find N6 फोन 6000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। फोन में 16GB तक रैम मिल सकती है। इसमें 1TB तक की स्टोरेज आ सकती है। सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर भी दिया जा सकता है। यह AI स्टाइलस सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन का वजन 225 ग्राम के करीब हो सकता है। कलर शेड्स में Original Titanium, Deep Black, और Golden Orange दिया जा सकता है। फोन का मुकाबला Honor Magic V6 से होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा