EC-06 में 4 Kwh की फिक्स्ड बैटरी के साथ इंटीरियर पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (IPMSM) दी गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 6.7 Kw की पीक पावर और 26 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा
इसकी अधिकतम स्पीड 79 km प्रति घंटा की है
टू-व्हीलर्स के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Yamaha ने भारत में EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। EC-06 की शुरुआत में चुनिंदा शहरों में यामाहा की Blue Square डीलरशिप्स के जरिए बिक्री की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1,67,600 रुपये (एक्स-शोरूम) का है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, EC-06 में 4 Kwh की फिक्स्ड बैटरी के साथ इंटीरियर पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (IPMSM) दी गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 6.7 Kw की पीक पावर और 26 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसे Bluish White कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि यह शहर में स्टाइलिश और इको-फ्रेंडली कम्युटिंग को पसंद करने वालों के लिए बेहतर होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 160 किलोमीटर से अधिक की है। इसकी बैटरी को लगभग आठ घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 79 km प्रति घंटा की है।
EC-06 के फ्रंट और रियर में 200 mm डिस्क ब्रेक दी गई है। इसमें सटीक ब्रेकिंग के लिए कॉम्बि ब्रेक सिस्टम (CBS) है। इस इलक्ट्रिक स्कूटर में LED हेडलाइट और टेललाइट दी गई है, जिससे कम लाइट की स्थितियों में विजिबिलिटी में सुधार होता है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Standard और Power दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क के साथ हाइड्रॉलिक डैम्पर और रियर कॉइल स्प्रिंग हैं। इसमें LCD डिस्प्ले दिया गया है जो स्पीड, बैटरी की स्थिति और राइडिंग मोड दिखाता है। EC-06 का मुकाबला Ola Electric के S1 Pro और Ather 450X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा।
देश में जनवरी में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में TVS Motor ने अपने पहला स्थान बरकरार रखा है। जनवरी में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 33,296 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष दिसंबर की तुलना में बिक्री में लगभग 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। TVS Motor के पोर्टफोलियो में iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल हैं। Vahan पोर्टल के डेटा के अनुसार, जनवरी में Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री लगभग 28 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने जनवरी में 24,211 यूनिट्स की बिक्री की है। Ather Energy का 20,786 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान है। इसकी बिक्री में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत