Bajaj Auto ने लॉन्च किया नया Chetak C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, रेंज

देश में यह मैटेलिक बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ साइड पैनल पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं

Bajaj Auto ने लॉन्च किया नया Chetak C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, रेंज

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • देश में यह मैटेलिक बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है
  • Chetak C25 का शुरुआती प्राइस 91,399 रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 113 किलोमीटर की है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली बजाज ऑटो ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी के मौजूदा चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तुलना में इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। Chetak C25 का शुरुआती प्राइस 91,399 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

देश में यह मैटेलिक बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ साइड पैनल पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके रियर में नई टेललाइट है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Chetak C25 में फ्लोरबोर्ड पर 2.5 kWh की बैटरी और 2.2 Kw की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 113 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को 2.25 घंटे में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसे छह कलर्स - Classic White, Opalescent Silver, Racing Red, Misty Yellow, Ocean Teal और Active Black में उपलब्ध कराया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है। Chetak C25 में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर हैं। इसमें 650 mm की फुल-लेंथ सीट के साथ 25 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 750 W का ऑफ-बोर्ड चार्जर दिया जाएगा, जिससे इसकी बैटरी को चार घंटे से कम में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। 

Bajaj Auto की मौजूदा चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज के प्राइसेज 99,500 रुपये से 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। पिछले वर्ष कंपनी ने Chetak 3001 को लॉन्च किया था। इसे एक नए EV आर्किटेक्चर पर बनाया गया है जिसमें फ्लोर पर 3.0 kWh की बैटरी दी गई है। इससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेंटर ऑफ ग्रेविटी को घटाने में सहायता मिलती है। इससे स्टेबिलिटी बढ़ने के साथ ही अधिक स्पेस भी उपलब्ध होता है। Chetak 3001 का प्राइस 99,990 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्टिफाइड रेंज लगभग 127 किलोमीटर की है। इसके साथ कंपनी ने 750 W के चार्जर की पेशकश की है। इस चार्जर से चेतक 3001 को लगभग 3.50 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह इस सेगमेंट में सबसे जल्द चार्जिंग वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। इसमें TecPac टेक्नोलॉजी का भी विकल्प दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »