अंतरिक्ष एजेंसी NASA एस्टरॉयड्स लगातार ट्रैक करती है क्योंकि कई बार ये पृथ्वी के बहुत नजदीक से गुजरते हैं।
एस्टरॉयड्स की गति और दिशा पर वैज्ञानिक लगातार नजर रखते हैं।
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए एस्टरॉयड हमेशा से स्टडी का विषय रहे हैं। हमारे सौरमंडल में लाखों की संख्या में एस्ट्रॉयड मौजूद हैं जिनमें से कुछ छोटे और कुछ बड़े आकार के भी हैं। अंतरिक्ष एजेंसी NASA इनको लगातार ट्रैक करती है क्योंकि कई बार ये पृथ्वी के बहुत नजदीक से गुजरते हैं। नासा ने आज फिर से 2 बड़े एस्ट्रॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। इनमें से एक एस्टरॉयड किसी घर के जितना बड़ा बताया गया है जबकि दूसरा एस्टरॉयड हवाई जहाज जितना बड़ा बताया गया है। आइए इनकी गति और संभावित खतरे के बारे में पूरी जानकारी आपको बताते हैं, जो नासा की ओर से जारी की गई है।
NASA की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के मुताबिक, दो बड़े एस्टरॉयड आज पृथ्वी से महज कुछ लाख किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरने वाले हैं। इनमें से एक एस्टरॉयड को 2026 BB4 नाम दिया गया है। इसका साइज 54 फीट बताया गया है। यह एक मकान के साइज का कहा जा रहा है। जब यह पृथ्वी के सबसे करीब होगा तब इसकी दूरी धरती से महज 13 लाख 60 हजार किलोमीटर की होगी।
इसके अलावा एक और एस्टरॉयड आज पृथ्वी के लिए संभावित खतरा बनकर आ रहा है। इसका नाम एस्टरॉयड 2026 BJ1 है। यह 220 फीट का है। यह एयरप्लेन जितना बड़ा हो सकता है। यह जब धरती के सबसे करीब होगा तो इसकी दूरी 49.40 लाख किलोमीटर होगी। हालांकि इन दोनों में किसी भी एस्टरॉयड के धरती से टकराने जैसी स्थिति नासा ने नहीं बताई है।
नासा के अनुसार, एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है लेकिन अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो यह पृथ्वी को तबाह भी कर सकता है। 2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 7 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसमें 1400 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह 59 फीट का था। इसलिए एस्टरॉयड्स की गति और दिशा पर वैज्ञानिक लगातार नजर रखते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी