आसमान से आफत! 74 फीट बड़ा चट्टानी टुकड़ा आ रहा पृथ्वी के पास

Asteroid 2026 BG2 के बारे में JPL ने बताया है कि यह 74 फीट बड़ा है।

आसमान से आफत! 74 फीट बड़ा चट्टानी टुकड़ा आ रहा पृथ्वी के पास

अंतरिक्ष से एस्टरॉयड का लगातार धरती की ओर आना जारी है।

ख़ास बातें
  • Asteroid 2026 BG2 के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
  • करीबन 100 फीट का ये चट्टानी टुकड़ा अब धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
  • 500 फीट बड़े एस्टरॉयड धरती के लिए खतरनाक माने गए हैं।
विज्ञापन

अंतरिक्ष से एस्टरॉयड का लगातार धरती की ओर आना जारी है। एस्टरॉयड हमेशा ही खतरनाक नहीं होते हैं, ये अपनी कक्षा में सूर्य का चक्कर लगाते रहते हैं। लेकिन इनसे सावधान रहना भी जरूरी है, क्योंकि एस्टरॉयड, उल्का पिंड आदि कई बार धरती पर गिर भी जाते हैं। एस्टरॉयड उल्का पिंड की तुलना में काफी बड़े होते हैं इसलिए इनसे खतरा भी ज्यादा होता है। 500 फीट बड़े एस्टरॉयड धरती के लिए खतरनाक माने गए हैं। नासा ने आज फिर से एक ऐसे ही चट्टानी टुकड़े के लिए अलर्ट जारी किया है जो आज धरती की ओर बढ़ रहा है। 

नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ने कुछ ही घंटे में पृथ्वी के नजदीक आने वाले एक एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। इसका नाम 2026 BG2 एस्टरॉयड है। Asteroid 2026 BG2 के बारे में JPL ने बताया है कि यह 74 फीट बड़ा है। यानि कि करीबन 100 फीट का ये चट्टानी टुकड़ा अब धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 

Asteroid 2026 BG2 धरती की ओर बढ़ते हुए इसके करीब 25,30,000 किलोमीटर तक आ जाएगा। यह धरती और इस एस्टरॉयड के बीच की न्यूनतम दूरी बताई गई है। Asteroid 2026 BG2 साइज के हिसाब से बहुत खतरनाक तो नहीं कहा जा सकता है। लेकिन एस्टरॉयड और अन्य खगोलीय चट्टानें लाखों किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चलती हैं। ऐसे में अगर ये धरती से टकरा जाएं तो बड़ी तबाही ला सकते हैं।  

एस्टरॉयड ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित होते हैं। इसलिए एस्टरॉयड धरती के ज्यादा करीब आने पर खतरनाक हो सकते हैं। अंतरिक्ष वैज्ञानिक इनकी दिशा पर नजर रखते हैं। जहां तक आज आने वाले एस्टरॉयड की बात है, इसके बारे में नासा ने टकराने जैसी कोई सूचना अभी तक जारी नहीं की है। अभी तक 13 लाख एस्टरॉयड पहचाने जा चुके हैं। जिनमें से 16000 एस्टरॉयड पृथ्वी और उसके आसपास मौजूद हैं। नासा इन्हें नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (near earth object) भी कहती है, जो लगातार पृथ्वी के आसपास मंडरा रहे हैं। NASA ने इन 16 हजार एस्टरॉयड में से 1784 एस्टरॉयड को संभावित रूप से पृथ्वी के लिए खतरनाक घोषित किया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »