Samsung Galaxy Smartphone

Samsung Galaxy Smartphone - ख़बरें

  • Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
    Samsung Galaxy Z Flip 8 के डिजाइन में कुछ बदलाव किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में क्रीज-फ्री फोल्डिंग स्ट्रक्चर दिया जा सकता है कंपनी की योजना इनर डिस्प्ले पर क्रीज को बहुत कम करने या हटाने की है। इससे कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में एक बड़ा सुधार हो सकता है। इस क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में नया हिंज डिजाइन दिया जा सकता है, जिससे फोल्ड करने पर इसकी थिकनेस लगभग 0.5 mm कम हो सकती है।
  • Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट
    Samsung Galaxy S27 सीरीज के सभी मॉडल्स में नया कैमरा डिजाइन हो सकता है। कंपनी की योजना इस सीरीज में बिल्ट-इन मैग्नेट देने की है। इससे इन स्मार्टफोन्स में केस के बिना Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और स्नैप-ऑन चार्जर, पावर बैंक और स्टैंड जैसी मैग्नेटिक एक्सेसरीज के लिए सपोर्ट मिल सकेगा। कुछ हैंडसेट मेकर्स ने अपने स्मार्टफोन्स में यह फीचर उपलब्ध कराया है।
  • Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
    सैमसंग 12,000 mAh, 18,000 mAh और 20,000 mAh के बैटरी प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी से डिवाइस की थिकनेस में बढ़ोतरी किए बिना बैटरी की कैपेसिटी को बढ़ाया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में बहुत से चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स ने 10,000 mAh और इससे अधिक कैपेसिटी वाले हैंडसेट लॉन्च किए हैं।
  • Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....
    पिछले वर्ष दिसंबर में Samsung Galaxy Z TriFold को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को शुरुआत में दक्षिण कोरिया में सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, इसकी बहुत कम अवधि में बिक्री के बाद यह मार्केट से गायब हो गया था। इसके बाद अमेरिका में सैमसंग ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री सीमित संख्या में जारी रखी थी।
  • Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
    Samsung ने भारत में Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर दी है। अब Galaxy S25, S25 FE और S25 Ultra पहले के मुकाबले कम कीमत पर उपलब्ध हैं। Galaxy S25 का बेस वेरिएंट 56,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि S25 FE 44,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं Galaxy S25 Ultra की कीमत घटकर 99,999 रुपये हो गई है। यह प्राइस कट नए Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च के बाद देखने को मिला है। हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह ऑफर स्थायी है या सीमित समय के लिए।
  • Apple के फोल्डेबल आईफोन का लीक हुआ डिजाइन, 5,800mAh हो सकती है बैटरी
    आगामी स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 4.5 mm की थिकनेस हो सकती है। इसकी तुलना में iPhone Air की थिकनेस 5.6 mm और Samsung Galaxy Z Fold 7 की अनफोल्ड करने पर थिकनेस लगभग 4.2 mm की है। iPhone Ultra में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है।
  • Samsung फोन खरीदने का प्लान? कई मॉडल्स हो गए महंगे, नई कीमतें लीक
    Samsung के कई Galaxy A और F सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी होने की खबर सामने आई है। लीक के मुताबिक, नई कीमतें 10 अप्रैल 2026 से लागू हो सकती हैं। इसमें Galaxy A06, A07, A17, A36 और A56 जैसे मॉडल्स शामिल हैं। कुछ वेरिएंट्स में 1,000 से 3,000 रुपये तक का इजाफा देखा गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लीक डॉक्यूमेंट्स में नई कीमतों का जिक्र किया गया है।
  • Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया जा सकता है। यह लगभग दो वर्ष पुराना प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर का इस्तेमाल करने का कारण चिपसेट्स की बढ़ती कॉस्ट हो सकता है। Samsung Galaxy A27 5G में Adreno 710 GPU मिल सकता है। Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 777 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,802 प्वाइंट्स का स्कोर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो सकता है टैबलेट जैसा डिजाइन
    Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide का डिजाइन टैबलेट जैसा हो सकता है। इस स्मार्टफोन का ओपन करने पर साइज 123.9 x 161.4 x 4.9 mm का हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy Z Fold 8 का साइज 158.4 x 143.2 x 4.5 mm हो सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन में बड़ी स्क्रीन होने से पढ़ने और कंटेंट देखने में आसानी होती है।
  • Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
    Samsung ने भारत में Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक दोनों फोन में 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000mAh बैटरी दी गई है। Galaxy A57 में Exynos 1680 और A37 में Exynos 1480 प्रोसेसर मिलता है। दोनों डिवाइसेस Android 16 बेस्ड One UI 8.5 पर चलते हैं और AI फीचर्स जैसे वॉइस ट्रांसक्रिप्शन, Object Eraser और Circle to Search सपोर्ट करते हैं। कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर दिया गया है। कीमत की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • Samsung लाया AirDrop सपोर्ट, iPhone और Galaxy के बीच फाइल शेयरिंग अब और आसान
    Samsung ने Galaxy S26 सीरीज के लिए AirDrop सपोर्ट की घोषणा की है, जिसे Quick Share फ्रेमवर्क में इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी के मुताबिक इस फीचर से Samsung और Apple डिवाइसेस के बीच फाइल शेयरिंग आसान हो जाएगी। यह अपडेट 23 मार्च से साउथ कोरिया में रोलआउट होना शुरू हो रहा है और बाद में अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल यह फीचर सिर्फ Galaxy S26 सीरीज तक सीमित है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिया है कि इसे भविष्य में अन्य डिवाइसेस तक भी एक्सपैंड किया जा सकता है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही S25 Ultra हुआ सस्ता! नई कीमत लीक
    Samsung ने Galaxy S26 सीरीज लॉन्च के बाद Galaxy S25 Ultra की कीमतों में कटौती की है। लीक के मुताबिक 12GB + 256GB वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक की कमी की गई है, जबकि अन्य वेरिएंट्स पर भी कीमत घटाई गई है। यह बदलाव 20 मार्च 2026 से लागू बताया जा रहा है। हालांकि कंपनी की तरफ से आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। आमतौर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर फोन और सस्ते में मिलते हैं, ऐसे में Galaxy S25 Ultra आने वाले समय में और कम कीमत पर उपलब्ध हो सकता है।
  • Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
    Samsung ने अपने प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z TriFold की बिक्री धीरे-धीरे बंद करने का फैसला लिया है। लॉन्च के करीब तीन महीने बाद ही यह डिवाइस मार्केट से हटाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इसे बड़े पैमाने पर बेचने के बजाय एक टेक्नोलॉजी शोकेस के रूप में पेश किया था। दक्षिण कोरिया से शुरुआत करते हुए अब अमेरिका में भी स्टॉक खत्म होने के बाद इसकी बिक्री रोक दी जाएगी। महंगी कीमत और सीमित प्रोडक्शन के कारण यह फोन सिर्फ चुनिंदा यूजर्स तक ही सीमित रहा।
  • Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ आया नया बजट फोन
    Samsung ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक फोन में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे।
  • Samsung Galaxy Wide Fold में नए डिजाइन के साथ हो सकता है 7.6 इंच डिस्प्ले
    Samsung Galaxy Wide Fold में लगभग 4,800 mAh की कैपेसिटी वाली डुअल-सेल बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौरपर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की IMEI पर लिस्टिंग हुई थी। इससे Samsung's Galaxy Wide Fold के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च का संकेत मिला था। इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Smartphone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »