• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple के फोल्डेबल iPhone को टक्कर देने के लिए Samsung की नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

Apple के फोल्डेबल iPhone को टक्कर देने के लिए Samsung की नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

Samsung की नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की लगभग 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की योजना है। कंपनी ने अपने कंपोनेंट सप्लायर्स को यह जानकारी दी है

Apple के फोल्डेबल iPhone को टक्कर देने के लिए Samsung की नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी

पिछले वर्ष के अंत में सैमसंग ने ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन को लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की तीसरी तिमाही में Samsung Wide Fold को लॉन्च किया जा सकता है
  • नए स्मार्टफोन की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है
  • एपल का फोल्डेबल आईफोन भी जल्द लॉन्च हो सकता है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की सस्मार्टफोन मेकर सैमसंग अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की रेंज बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी जल्द ही नया Samsung Wide Fold लॉन्च कर सकती है। इस वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने की तैयारी है। इसे टक्कर देने के लिए सैमसंग इस सेगमेंट में नया स्मार्टफोन पेश करने की योजना बना रही है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी की नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की लगभग 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की योजना है। सैमसंग ने अपने कंपोनेंट सप्लायर्स को यह जानकारी दी है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में यह शुरुआती मैन्युफैक्चरिंग का सबसे बड़ा आंकड़ा है। Samsung Galaxy Z Fold SE की लगभग पांच लाख यूनिट्स की शिपमेंट की गई थी। इस वर्ष की तीसरी तिमाही में नए Galaxy Wide Fold को Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Ice Universe ने बताया है कि कंपनी की योजना नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। यह स्मार्टफोन एपल के फोल्डेबल आईफोन को टक्कर दे सकता है। Samsung Galaxy Wide Fold में 7.6 इंच फोल्डेबल OLED इनर डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5.4 इंच कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें Samsung Galaxy Z Fold सीरीज के समान बुक-स्टाइल फोल्डिंग मैकेनिज्म हो सकता है। यह वर्टिकल हिंज के साथ बाएं से दाएं खुल सकता है। 

पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 14 प्रतिशत बढ़ी हैं। तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की कुल शिपमेंट्स में फोल्डेबल हैंडसेट्स की हिस्सेदारी लगभग 2.5 प्रतिशत की थी। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की एक रिपोर्ट के अनुसार, फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में सैमसंग की हिस्सेदारी लगभग 64 प्रतिशत की है। कंपनी की  Galaxy Z सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 की फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में काफी डिमांड है। कंपनी ने इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 8 इंच QXGA+ डायनैमिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच फुल HD+ डायनैमिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »