अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में 25 फरवरी को होने वाले सैमसंग के 'Galaxy Unpacked' इवेंट में इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है
पिछले वर्ष Samsung Galaxy S25 सीरीज को पेश किया गया था
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung की नई सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हहो सकते हैं। आगामी स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यूरोपियन प्रोडक्ट रजिस्ट्री फॉर एनर्जी लेबलिंग (EPREL) के डेटाबेस पर इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन्स को देखा गया है। इससे इन स्मार्टफोन्स में दी जाने वाली बैटरी की कैपेसिटी की जानकारी मिली है। EPREL पर Samsung Galaxy S26 Ultra की मॉडल नंबर - SM-S948B/DS के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 4,855 mAh रेटेड बैटरी है। इसकी मार्केटिंग 5,000 mAh की बैटरी के तौर पर की जा सकती है। EPREL पर Samsung Galaxy S26+ की लिस्टिंग 4,755 mAh रेटेड बैटरी के साथ हुई है। इस स्मार्टफोन की मार्केटिंग 4,800 mAh बैटरी के तौर पर हो सकती है। ये दोनों स्मार्टफोन 1,200 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी वास्तविक कैपेसिटी का लगभग 80 प्रतिशत बरकरार रखेंगे। भारत में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए अलग माइक्रोसाइट लाइव हो गई हैं।
आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 4,175 mAh रेटेड बैटरी है। Samsung Galaxy S26 की मार्केटिंग 4,200 mAh की बैटरी के साथ की जा सकती है। अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में 25 फरवरी को होने वाले सैमसंग के 'Galaxy Unpacked' इवेंट में इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। इस इवेंट में सैमसंग के Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro भी लाए जा सकते हैं।
हाल ही में सैमसंग ने बताया था कि भारत में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-रिजर्वेशन कराने वाले कस्टमर्स अन्य बेनेफिट्स के साथ ही मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड भी मिलेगा। उदाहरण के लिए इस सीरीज का 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदने वाले कस्टमर्स को 512 GB के लिए मुफ्त अपग्रेड दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन के लिए 999 रुपये में प्री-रिजर्वेशन किया जा सकता है। इसमें आगामी स्मार्टफोन्स को खरीदने पर 2,699 रुपये का ई-स्टोर वाउचर जैसे बेनेफिट शामिल होंगे। इसके अलावा Samsung की ओर से पुराने स्मार्टफोन्स को एक्सचेंज करने पर एक्सचेंज की अधिक वैल्यू का ऑफर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट