इस हफ्ते लॉन्च होने वाले फोन में Tecno Pova Curve 2 5G भी शामिल है जिसमें 8000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स बताए गए हैं।
Photo Credit: X/Its Amartech
Tecno Pova Curve 2 5G में 8000mAh के लगभग बैटरी मिलने वाली है।
फरवरी का दूसरा हफ्ता शुरू होने जा रहा है। इस हफ्ते में अगर आप कोई नया फोन खरीदना चाहते हैं तो कई नामी कंपनियां अपने सस्ते फोन मार्केट में उतारने जा रही हैं। Samsung, Oppo, Tecno जैसे ब्रांड्स के लो-बजट फोन यहां पर देखने को मिल सकते हैं। इनकी कीमत 10 हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक के बीच में हो सकती है। फोन में 8000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स बताए गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Samsung Galaxy F70e 5G
Samsung Galaxy F70e 5G भारत में 9 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले कंफर्म हो चुके हैं। Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट बताया गया है जिसके साथ में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट साइड में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। डिवाइस में 6000mAh तक बैटरी आ सकती है जिसके साथ में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
OPPO K14X 5G
OPPO K14x 5G भारत में 10 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। Flipkart पर 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे के लिए लॉन्च का समय निर्धारित किया गया है। OPPO K14x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.75-inch HD+ LCD डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन में 6500mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, सिंगल चार्ज में फोन 22.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। फोन में 882.1 घंटे का प्लेबैक होने का दावा किया गया है। 11 घंटे से ज्यादा की गेमिंग इसमें की जा सकती है।
The wait is over. The new OPPO K14x 5G is launching on 10th Feb, 12PM.
— OPPO India (@OPPOIndia) February 2, 2026
Built with a 6500mAh battery and 45W fast charging to match your pace.
Get More Power, Less Lag & non-stop performance for non-stop days.
Know more: https://t.co/HlLogYPxEV#OPPOK14x #MorePowerLessLag pic.twitter.com/CeynH6xDah
OPPO K14x 5G फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। यह AI फीचर्स से लैस होगा। फोन को Prism Violet और Ice Blue कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। यह Color OS 15 सपोर्ट के साथ आने वाला है। फोन में पावर शेयरिंग फीचर भी दिया गया है। यानी यह रीवर्स चार्जिंग कर सकेगा। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए फोन में IP64 रेटिंग दी गई है।
Tecno Pova Curve 2 5G
Tecno Pova Curve 2 5G भारत में 13 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। Tecno Pova Curve 2 5G में 8000mAh के लगभग बैटरी मिलने वाली है। कंपनी ने हालांकि सटीक कैपिसिटी नम्बर मेंशन नहीं किया है। लेकिन यह कम से कम 8000mAh बैटरी से लैस होगा। कहा गया है कि फोन 2 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकता है जिसमें 82% तक म्यूजिक प्लेटाइम मिलेगा। यह स्लिम प्रोफाइल में आने वाला है। फोन की मोटाई 7.xx mm बताई गई है। यह 200 ग्राम से कम वजन में लॉन्च होगा।
फोन AI फीचर्स से लैस होगा। इसमें 20 से ज्यादा 5G बैंड्स का सपोर्ट बताया गया है। अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 6.78 का कर्व-एज डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में AMOLED LTPS डिस्प्ले होगा। यहां 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। डिवाइस में Dimensity 7100 चिपसेट होने की अफवाह है। फोन में 12 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज आ सकती है। 8000mAh बैटरी के साथ इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
Samsung Galaxy S26 सीरीज
Samsung Galaxy S26 सीरीज का लॉन्च इस हफ्ते तो नहीं, लेकिन फरवरी के तीसरे हफ्ते में देखने को मिल सकता है। कंपनी सीरीज के लॉन्च की तैयारी कर चुकी है। सीरीज में कथित Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+, और Galaxy S26 Ultra को कंपनी पेश कर सकती है। Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ देखने में एक जैसे होंगे। Samsung Galaxy S26 वजन में काफी हल्का होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन पुराने मॉडल से 25 ग्राम हल्का होने वाला है। Samsung Galaxy S26 Ultra सीरीज का टॉप मॉडल होगा। फोन में 200 मेगापिक्सल का धांसू कैमरा होगा। पिल-शेप डिजाइन में तीन कैमरा बताए गए हैं। साथ ही इस बार कंपनी वायरलेस पावर शेयरिंग फीचर पर फोकस करने वाली है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरिक्ष से आफत! एकसाथ आ रहे 5 एस्टरॉयड, नासा का अलर्ट
Upcoming Smartphones This Week: Samsung Galaxy F70e, OPPO K14X 5G, Tecno Pova Curve 2 5G जैसे फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च
OPPO K14x 5G भारत में आ रहा 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ, 10 फरवरी को है लॉन्च!
Tecno Pova Curve 2 5G भारत में 13 फरवरी को होगा लॉन्च, 8000mAh की बैटरी!