Samsung के 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Galaxy F70e स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें कीमत

Samsung Galaxy F70e 5G की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। फोन में 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है।

Samsung के 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Galaxy F70e स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें कीमत

Photo Credit: Samsung

12,999 रुपये में उपलब्ध है Samsung Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • 12,999 रुपये में 5G स्मार्टफोन उपलब्ध
  • 6,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग
  • 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले सपोर्ट
विज्ञापन

Samsung Galaxy F70e 5G अब आखिरकार भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन को 9 फरवरी को देश में लॉन्च किया गया था। Samsung ने इसे बजट सेगमेंट में पेश किया है। फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 SoC पर काम करता है और 6,000mAh की बैटरी से लैस है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Samsung ने Galaxy F70e 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया है। फोन की मोटाई 8.2mm है और वजन 199 ग्राम है।

Samsung Galaxy F70e 5G की सेल आज से Flipkat और Samsung इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो चुकी है। फोन लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू कलर में उपलब्ध है। इसके 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6GB+128GB कॉन्फिगरेसन की कीमत 14,999 रुपये है।

Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 800 nits तक पीक ब्राइटेनस है। फोन Android 16-बेस्ड One UI 8 पर चलत है। कंपनी 6 OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में स्टोरेज को कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

Samsung ने इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 167.4mm, चौड़ाई 77.4mm, मोटाई 8.2mm है और इसका वजन 199 ग्राम है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी मौजूद है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इसे IP54 रेट किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »