Samsung Galaxy A07 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज

इस महीने की शुरुआत में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स Samsung Galaxy A07 5G को पेश किया गया था। यह Samsung Galaxy A07 4G का 5G वर्जन हो सकता है

Samsung Galaxy A07 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज

Photo Credit: Samsung

इस महीने की शुरुआत में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन को पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • Samsung Galaxy A07 5G में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है
  • यह Samsung Galaxy A07 4G का 5G वर्जन हो सकता है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स Samsung Galaxy A07 5G को पेश किया गया था। यह Samsung Galaxy A07 4G का 5G वर्जन हो सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने इस स्मार्टफोन के प्राइसेज को लीक किया है। Samsung Galaxy A07 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये और 6 GB + 128 GB के वेरिएंट का 17,999 रुपये हो सकता है। 

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6.7-इंच PLS LCD डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Samsung Galaxy A07 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Samsung Galaxy A07 5G की 6,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। भारत में सैमसंग ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की योजना बनाई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में Samsung की फैक्टरी में स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाए जा सकते हैं। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत कंपनी ने स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाने के लिए आवेदन किया है। कंपनी इसके लिए सरकार से अप्रूवल मिलने का इंतजार कर रही है। नोएडा में सैमसंग की इंटरनेशनल लेवल पर सबसे बड़ी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। पिछले कुछ वर्षों में यह कंपनी के लिए स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट का हब बन चुकी है। इसी फैक्टरी में सैमसंग की स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। देश में सैमसंग की योजना स्मार्टफोन्स के लिए चिपसेट की सोर्सिंग की भी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »