Samsung ने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट का ऐलान कर Galaxy S26 सीरीज लॉन्च की पुष्टि की है। भारत में 999 रुपये में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो चुका है और कंपनी Galaxy AI फीचर्स का संकेत दे रही है।
Photo Credit: Samsung
Samsung ने अपनी अगली फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज की लॉन्चिंग के लिए Galaxy Unpacked 2026 इवेंट का ऐलान कर दिया है। कंपनी नए स्मार्टफोन्स को सैन फ्रांसिस्को में होने वाले इवेंट में पेश करेगी। Samsung के मुताबिक अपकमिंग डिवाइसेज में नए और एडवांस Galaxy AI फीचर्स दिए जाएंगे, जिनका उद्देश्य रोजमर्रा के कामों को आसान बनाना है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट्स में प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया है।
कंपनी ने बताया है कि Galaxy Unpacked 2026 इवेंट को Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, Samsung Newsroom और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इवेंट 25 फरवरी को रात 11:30 बजे शुरू होगा। भारत में ग्राहक 999 रुपये देकर Galaxy Pre-Reserve VIP Pass ले सकते हैं। Samsung के अनुसार इस पास के जरिए 5,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिलेंगे। साथ ही 50,000 रुपये तक के गिवअवे में एंट्री भी अपने आप कंफर्म हो जाएगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार Galaxy S26 सीरीज के तहत तीन मॉडल पेश किए जा सकते हैं - Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra। कंपनी का कहना है कि नई लाइनअप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि Galaxy AI यूजर एक्सपीरियंस में शुरुआत से ही इंटीग्रेटेड महसूस हो। हालांकि अभी तक आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है।
प्री-सेल को लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह 5 मार्च से 10 मार्च तक चल सकती है, जबकि 11 मार्च से डिवाइसेज की सामान्य बिक्री शुरू होने की संभावना है। हालांकि इन तारीखों को लेकर कंपनी की ओर से स्पष्ट पुष्टि इवेंट के दौरान ही हो सकती है।
Galaxy S26 सीरीज के अलावा यह भी अटकलें हैं कि Samsung अपने नए Galaxy Buds 4 लाइनअप को भी पेश कर सकता है। इसमें Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro मॉडल शामिल होने की चर्चा है। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ Galaxy S सीरीज की अगली जनरेशन को टीज किया है, बाकी प्रोडक्ट्स को लेकर तस्वीर इवेंट के दिन साफ होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत