8,000 रुपये से कम बजट में Lava Bold N2, Samsung Galaxy F07 5G और Moto G06 Power के बीच कड़ी टक्कर है। जानें कीमत, डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के आधार पर कौन सा फोन बेहतर विकल्प हो सकता है।
Photo Credit: Lava
8,000 रुपये से कम में तीन बजट फोन का मुकाबला
Lava Bold N2 को हाल ही में लॉन्च किया गया किया गया, जिसकी कीमत 8,000 रुपये के अंदर है। इस प्राइस रेंज में बहुत ज्यादा कंपिटीशन नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे स्मार्टफोन हैं, जो अपनी कीमत के हिसाब से कुछ अच्छे फीचर्स लेकर आते हैं, जैसे बड़ी बैटरी, औसत से ऊपर परफॉर्म करने वाली बैटरी और बेहतर डिस्प्ले। सीधे मुकाबले की बात करें, तो Samsung का ऑनलाइन एक्सक्लूसिव Galaxy F07 5G और Motorola का Moto G06 Power लाइन में सबसे ऊपर हैं। इसलिए यदि आपने अपना बजट 8,000 रुपये के अंदर सीमित रखा है और आप सोच रहे हैं कि इन तीनों में से किसे चुनना चाहिए, तो आपकी दुविधा को थोड़ा कम करने के लिए हाम यहां इन तीनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना कर रहे हैं।
Lava Bold N2 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। वहीं, Samsung Galaxy F07 भी समान प्राइस में आता है, जिसमें इसके सिंगल 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। Motorola का Moto G06 Power तुलनात्मक रूप से थोड़ा महंगा है, जिसमें इसके 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।
Lava Bold N2 में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं, Samsung Galaxy F07 में 6.7 इंच की PLS LCD HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। Moto G06 Power में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स है।
Lava Bold N2 में ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है। Samsung Galaxy F07 MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, Moto G06 Power में MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर मिलता है। तीनों फोन में 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
बात करें ऑपरेटिंग सिस्टम की तो Lava Bold N2 Android 15 Go एडिशन पर चलता है। वहीं Samsung Galaxy F07 में Android 15-बेस्ड One UI 7.0 प्री-लोडेड है। जबकि Moto G06 Power Android 15-बेस्ड Hello UI पर चलता है। जबकि ।
Lava Bold N2 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, Samsung Galaxy F07 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Moto G06 Power के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Lava Bold N2 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Samsung Galaxy M07 में 5000mAh बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Moto G06 Power में 7,000mAh की बैटरी आती है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत