Tecno Pova Curve 2 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: 30 हजार की रेंज में कौन बेहतर?

Tecno Pova Curve 2 5G की सीधी टक्कर Poco F7 5G और Samsung Galaxy A55 से है। तीनों फोन 27,000 से 35,000 रुपये की रेंज में आते हैं। यहां जानें डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के मामले में कौन आगे है।

Tecno Pova Curve 2 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: 30 हजार की रेंज में कौन बेहतर?

Tecno, Poco और Samsung के 5G फोन्स आमने सामने

ख़ास बातें
  • Tecno में 8000mAh बैटरी, Poco में 90W चार्जिंग
  • Snapdragon 8s Gen 4 बनाम Dimensity 7100 मुकाबला
  • Galaxy A55 में 32MP फ्रंट और ट्रिपल रियर कैमरा
विज्ञापन

Tecno ने भारत में 13 जनवरी को अपना नया Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसकी कुछ खासियतों में 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने वाला 6.78 इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और 8000mAh की बैटरी शामिल हैं। जिस कीमत में Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च हुआ है, भारत में इसकी सीधी टक्कर Poco F7 5G और Samsung Galaxy A55 से होती है। दोनों फोन अच्छी स्पेक्स शीट लेकर आते हैं। ऐसे में हम यहां Tecno Pova Curve 2 5G की तुलना Poco F7 5G और Samsung Galaxy A55 से कर रहे हैं।

Tecno Pova Curve 2 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: Price in India

Tecno Pova Curve 2 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Poco F7 5G के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy A55 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।

डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम

Tecno Pova Curve 2 5G  में 6.78-इंच (2644 × 1208 pixels) 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 nits पीक ब्राइटनेस और 2304Hz PWM Dimming सपोर्ट से लैस आता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है। वहीं Poco F7 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1280x2772 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है।

Tecno Pova Curve 2 5G Android 16 पर आधारित HiOS 16 के साथ आता है, जिसमें ELLA AI 2.0 फीचर दिया गया है और हिंदी, बंगाली, तमिल, गुजराती और मराठी सहित मल्टीलिंगुअल सपोर्ट मिलता है। वहीं Poco F7 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 पर काम करता है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ONE UI 6.1 पर चलता है।

परफॉर्मेंस

Tecno Pova Curve 2 5G में MediaTek Dimensity 7100 6nm ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। इसमें Mali G610 GPU, 8GB LPDDR5X RAM और 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज का ऑप्शन है। Poco F7 5G में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर आता है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G में Exynos 1480 SoC दिया गया है। 

कैमरा सेटअप

Tecno Pova Curve 2 5G के रियर कैमरा सेटअप में 50MP का मेन सेंसर f/1.7 अपर्चर के साथ दिया गया है, जिसके साथ 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। फोन 2K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जबकि Poco F7 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A55 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

Tecno Pova Curve 2 5G के फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा है। कंपनी के मुताबिक इसमें सेगमेंट का पहला ऑल सीनारियो AI नॉइज रिडक्शन फीचर दिया गया है, जो कॉल, वीडियो मीटिंग या गेमिंग के दौरान क्लियर वॉइस देने का दावा करता है। वहीं Poco F7 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग

Tecno Pova Curve 2 5G में 8000mAh की बैटरी दी गई है और ये 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। Poco F7 5G में 6500mAh की बैटरी है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy A55 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7100
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x2364 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Top-notch performance
  • कमियां
  • Cameras could be better
  • Attract smudges
  • Bloatware heavy
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7550 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1280x2772 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Modern design
  • Good display
  • Feature-packed software
  • Fantastic battery life
  • Good primary camera
  • कमियां
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • CPU performance lags behind the competition
  • Opts you in to Glance with every update
  • Software updates add unsolicited apps
  • Very pricey
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर, शुरुआती कीमत Rs 10 हजार से कम!
  2. Tecno Pova Curve 2 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: 30 हजार की रेंज में कौन बेहतर?
  3. 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सस्ता Airtel प्लान!
  4. Huawei Mate 80 Pro में मिलेगा डुअल स्पेस रिंग डिजाइन, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Nothing Phone (4a) में होगी 12GB रैम, Snapdragon 7s Gen 4 चिप! गीकबेंच में खुलासा
  7. Bharat Taxi यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर, Paytm के साथ पेमेंट हो गया है डिजिटल!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Motorola फोन Rs 7500 तक सस्ता मिल रहा, जानें बेस्ट ऑफर
  9. Tecno Pova Curve 2 5G फोन 8000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. WiFi, स्कैन और कॉपी फीचर वाले नए 'बजट' HP DeskJet मॉडल्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »