Samsung Galaxy Series

Samsung Galaxy Series - ख़बरें

  • 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
    Samsung ने Galaxy A सीरीज में नया Galaxy A08 बजट 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन रियर कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Galaxy A08 Android 16 और One UI 8 पर चलता है। Samsung ने 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है।
  • Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
    Samsung Galaxy Tab S12 Ultra के लिए सिल्वर और ब्लैक कलर के ऑप्शन हो सकते हैं। इस टैबलेट में फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज में S Pen स्टाइलस के लिए सपोर्ट हो सकता है। इससे पहले बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Samsung Galaxy Tab S12 Ultra को मॉडल नंबर - SM-X940 के साथ देखा गया था।
  • जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
    Samsung Galaxy A18 4G को लेकर लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। लीक के मुताबिक, Samsung के इस फोन में 6.7 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट, 4GB RAM और 128GB व 256GB स्टोरेज विकल्प दिए जाने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा के साथ 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फोन में 5000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। लीक में Galaxy A18 4G की शुरुआती कीमत EUR 299 बताई गई है। (gadgets360.com
  • Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
    Samsung Galaxy S26 FE की भारत में बिक्री 18 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली है। फोन में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 2500 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 8MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन में 4,900mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। यह Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है और 7 साल के OS व सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट मिलेगा।
  • स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
    Samsung ने भारत में अपना Back to School कैंपेन शुरू कर दिया है। इसके तहत Samsung Student+ Programme के जरिए छात्रों को Galaxy AI डिवाइस पर 10% तक का स्टूडेंट डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स, No-Cost EMI और अपग्रेड बेनिफिट्स मिल रहे हैं। ऑफर Galaxy S26 Series, Galaxy Book6 Pro, Galaxy Tab S11 Ultra, Smart Monitor M8, Galaxy Watch8 और Galaxy Buds4 Series समेत कई प्रोडक्ट्स पर उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, नोट्स और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए Galaxy AI फीचर्स के साथ आते हैं।
  • Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
    Samsung जल्द Android 17 पर आधारित One UI 9 लॉन्च कर सकता है। कंपनी 22 जुलाई 2026 को Galaxy Unpacked इवेंट में नए सॉफ्टवेयर से पर्दा उठा सकती है। इसके बाद सितंबर से पुराने Galaxy डिवाइसेज के लिए स्टेबल अपडेट रोल आउट होने की उम्मीद है। फिलहाल One UI 9 का बीटा प्रोग्राम Galaxy S26 सीरीज तक सीमित है। Galaxy S, A, M, F और Z सीरीज के कई स्मार्टफोन्स को यह अपडेट मिल सकता है। नए अपडेट में Galaxy AI फीचर्स, विजुअल बदलाव और इंटरफेस में कई सुधार देखने को मिल सकते हैं।
  • Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
    Samsung की Galaxy Z Flip सीरीज को लेकर नई लीक ने बाजार में चर्चा तेज कर दी है। मशहूर टिप्स्टर Ice Universe के मुताबिक, Galaxy Z Flip 8 इस सीरीज का आखिरी स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि Samsung ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के बीच फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में बदलते ट्रेंड, बढ़ती कंपोनेंट लागत और कंपनियों की नई रणनीतियों पर भी चर्चा हो रही है। फिलहाल यह जानकारी केवल लीक पर आधारित है और आने वाले समय में ही साफ होगा कि Samsung वास्तव में Flip सीरीज को बंद करेगी या अपनी रणनीति में बदलाव करेगी।
  • Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
    Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च के शुरुआती छह सप्ताह में सेल्स पिछले वर्ष पेश की गई Samsung Galaxy S25 सीरीज की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा रही है। इसके साथ ही सैमसंग की कुल स्मार्टफोन्स सेल्स भी Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च की शुरुआती अवधि की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत बढ़ी है। यूरोप में विशेषतौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra की मजबूत सेल्स रही है।
  • Amazon Great Summer Sale 2026: Galaxy S26 Ultra से M06 5G तक, यहां जानें टॉप Samsung स्मार्टफोन डील्स
    Amazon Great Summer Sale Prime मेंबर्स के लिए लाइव हो चुकी है और Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं। सेल में Galaxy S26 Ultra, Galaxy S25 Ultra, Galaxy A56 और Galaxy M सीरीज फोन्स पर कीमत कटौती देखने को मिल रही है। Samsung Galaxy S25 Ultra की इफेक्टिव कीमत Rs. 94,999 तक पहुंच गई है। वहीं HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज बोनस और कैशबैक ऑफर्स के जरिए यूजर्स और ज्यादा बचत कर सकते हैं।
  • Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
    Samsung Galaxy S27 सीरीज के डिजाइन में नयापन आने वाला है। पिछले 6 सालों से सैमसंग इस सीरीज में एक ही तरह के डिजाइन को इस्तेमाल करती आई है। लेकिन अब आखिरकार फैंस को सीरीज का नया लुक देखने को मिलेगा। गैलेक्सी एस27 सीरीज के कॉन्सेप्ट रेंडर लीक हो गए हैं।
  • Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट
    Samsung Galaxy S27 सीरीज के सभी मॉडल्स में नया कैमरा डिजाइन हो सकता है। कंपनी की योजना इस सीरीज में बिल्ट-इन मैग्नेट देने की है। इससे इन स्मार्टफोन्स में केस के बिना Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और स्नैप-ऑन चार्जर, पावर बैंक और स्टैंड जैसी मैग्नेटिक एक्सेसरीज के लिए सपोर्ट मिल सकेगा। कुछ हैंडसेट मेकर्स ने अपने स्मार्टफोन्स में यह फीचर उपलब्ध कराया है।
  • Samsung Galaxy S26 सीरीज के फोन 19 हजार रुपये तक हुए सस्ते! कंपनी ने गिराई कीमत
    Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमतों में भारी कटौती की गई है। कंपनी ने इसकी कीमतों को गिरा दिया है। 19 हजार रुपये तक का डिस्काउंट यहां पर दिया गया है जिसमें बैंक कार्ड के माध्यम से मिल रहा डिस्काउंट भी शामिल है। Galaxy S26+ का प्राइस 10 हजार रुपये तक कम हो गया है। कंपनी ने बैंक ऑफर के माध्यम से 9 हजार रुपये की एक्स्ट्रा छूट दी है
  • Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
    Samsung ने भारत में Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर दी है। अब Galaxy S25, S25 FE और S25 Ultra पहले के मुकाबले कम कीमत पर उपलब्ध हैं। Galaxy S25 का बेस वेरिएंट 56,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि S25 FE 44,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं Galaxy S25 Ultra की कीमत घटकर 99,999 रुपये हो गई है। यह प्राइस कट नए Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च के बाद देखने को मिला है। हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह ऑफर स्थायी है या सीमित समय के लिए।
  • Samsung फोन खरीदने का प्लान? कई मॉडल्स हो गए महंगे, नई कीमतें लीक
    Samsung के कई Galaxy A और F सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी होने की खबर सामने आई है। लीक के मुताबिक, नई कीमतें 10 अप्रैल 2026 से लागू हो सकती हैं। इसमें Galaxy A06, A07, A17, A36 और A56 जैसे मॉडल्स शामिल हैं। कुछ वेरिएंट्स में 1,000 से 3,000 रुपये तक का इजाफा देखा गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लीक डॉक्यूमेंट्स में नई कीमतों का जिक्र किया गया है।
  • Samsung Galaxy Book 6 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस लैपटॉप सीरीज के Samsung Galaxy Book 6 Ultra के Intel Core Ultra 7 Series 3 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का शुरुआती प्राइस 2,42,990, Samsung Galaxy Book 6 Pro के 14 इंच की स्क्रीन, Intel Core Ultra 5 Series 3 और 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 1,78,990 रुपये का है। इन दोनों लैपटॉप को ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है।

Samsung Galaxy Series - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »