Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट

Geekbench पर Samsung Galaxy S26 की मॉडल नंबर - SM-S942N के साथ लिस्टिंग हुई है। दक्षिण कोरिया और यूरोप में इस स्मार्टफोन को Exynos 2600 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है

Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर इस सीरीज के बेस मॉडल की लिस्टिंग हुई है
  • इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • Samsung Galaxy S26 में 4,300 mAh की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज को इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 सीरीज के बेस मॉडल की बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Samsung Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं। 

Geekbench पर Samsung Galaxy S26 की मॉडल नंबर - SM-S942N के साथ लिस्टिंग हुई है। दक्षिण कोरिया और यूरोप में इस स्मार्टफोन को Exynos 2600 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अमेरिका, जापान और कुछ अन्य मार्केट्स में   Samsung Galaxy S26 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,315 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,310 प्वाइंट मिले हैं। इससे पहले कुछ अन्य सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। 

Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 में 4,300 mAh की बैटरी 25 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

हाल ही में US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra की क्रमशः मॉडल नंबर -  A3LSMS942U, A3LSMS947U और A3LSMS948U के साथ लिस्टिंग हुई है। ये इन स्मार्टफोन्स के अमेरिका में लॉन्च होने वाले वेरिएंट हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में Supplemental Coverage from Space (SCS) और Non-Terrestrial Networks (NTN) के लिए सपोर्ट है। इससे संकेत मिला है कि इन स्मार्टफोन्स में बिना नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में भी कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिल सकती है। आगामी सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED स्क्रीन हो सकती है। इस महीने सैमसंग के Galaxy Unpacked इवेंट में इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »