Samsung Galaxy S26 सीरीज को 25 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में इस स्मार्टफोन सीरीज के जनवरी के अंत में लॉन्च होने का संकेत दिया गया था
यह पिछले वर्ष जनवरी में पेश की गई Samsung Galaxy S25 सीरीज की जगह लेगी
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की नई सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष जनवरी में पेश की गई Samsung Galaxy S25 सीरीज की जगह लेगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) ने बताया है कि Samsung Galaxy S26 सीरीज को 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में इस स्मार्टफोन सीरीज के जनवरी के अंत में लॉन्च होने का संकेत दिया गया था। हालांकि, इस टिप्सटर को आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में लगभग सही जानकारी को लीक करने के लिए जाना जाता है। आमतौर पर, सैमसंग अपना Galaxy Unpacked इवेंट जनवरी के अंत में आयोजित करती है। अगर इस टिप्सटर का दावा सही होता है तो इस वर्ष कंपनी के Galaxy Unpacked में एक महीने की देरी हो सकती है। Samsung Galaxy S26 के स्मार्टफोन्स में दक्षिण कोरिया सहित कुछ मार्केट्स में 2 nm Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज को अन्य मार्केट्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।
इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि आगामी सीरीज के स्मार्टफोन्स की बिक्री लॉन्च के लगभग एक महीने में शुरू हो सकती है। हालांकि, सैमसंग की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस वजह से इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी में कुछ बदलाव हो सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज के मॉडल्स के प्राइसेज को बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ना एक बड़ा कारण है।
हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy S26+ हो सकता है। इससे भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिला है। ऐसी अटकल थी कि कंपनी इस सीरीज में Plus वेरिएंट की जगह नए Galaxy S26 Edge को ला सकती है। हालांकि, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Galaxy S25 Edge की कमजोर सेल्स के बाद सैमसंग ने इस योजना को टाल दिया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में