• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड

भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड

सैमसंग के अमेरिका में 25 फरवरी को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जाएगा

भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं
  • इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • Samsung Galaxy S26 सीरीज को 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर सैमसंग की की नई सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं। सैमसंग के 25 फरवरी को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। 

कंपनी ने बताया है कि देश में इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-रिजर्वेशन कराने वाले कस्टमर्स अन्य बेनेफिट्स के साथ ही मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड मिलेगा। उदाहरण के लिए इस सीरीज का 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदने वाले कस्टमर्स को 512 GB के लिए मुफ्त अपग्रेड दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन के लिए 999 रुपये में प्री-रिजर्वेशन किया जाएगा। इसमें आगामी स्मार्टफोन्स को खरीदने पर 2,699 रुपये का ई-स्टोर वाउचर जैसे बेनेफिट शामिल होंगे। इसके अलावा Samsung की ओर से पुराने स्मार्टफोन्स को एक्सचेंज करने पर एक्सचेंज की अधिक वैल्यू की भी पेशकश की जा रही है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और OIS के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच (1,400 x 3,120 पिक्सल्स) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है। Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए छह कलर्स - व्हाइट, स्काई ब्लू, कोबाल्ट वॉयलेट, पिंक गोल्ड, सिल्वर शैडो और ब्लैक के विकल्प दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 25 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Qi2 वायरलेस चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक केस हो सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 25 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »