Samsung Foldable

Samsung Foldable - ख़बरें

  • Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
    Amazon Great Indian Festival Diwali Edition में Samsung Galaxy Z Fold 7 5G पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया रहा है। Galaxy Z Fold 7 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,29,999 में लिस्ट किया गया है। SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹6500 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,23,999 हो जाएगी।
  • Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
    Samsung W27 को चीन में लॉन्च किया गया है। यह प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन 8 इंच की QXGA+ Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर स्क्रीन के साथ आता है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर, 200MP का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 युआन है। फिलहाल फोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
    Samsung अपना नया फोल्डेबल लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी का खास मॉडल होगा जो Galaxy Z Fold 8 Ultra का स्पेशल वेरिएंट होगा जो कंपनी सिर्फ एक्स्क्लूसिव तौर पर एक ही मार्केट के लिए लॉन्च करेगी। यह फोन कंपनी चीन में पेश करने जा रही है।
  • Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
    Motorola के अपकमिंग फ्लिप फोल्डेबल फोन को एक अहम सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। WiFi 7 की कनेक्टिविटी इनमें मिलने वाली है। UWB की कनेक्टिविटी इसमें मिलेगी जिससे कि डिवाइस को एक ट्रैकर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। टैप से पेमेंट का फीचर भी होगा जिसके लिए इनमें NFC सपोर्ट होने का खुलासा भी यहां से होता है।
  • Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
    Motorola Razr Flex 27 में 12 GB तक RAM हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड Hello UI का नया वर्जन दिया जा सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस पासपोर्ट स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जा सकता है। इसके रियर में ऊपर पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल हो सकता है।
  • Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
    Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo Reno X का मुकाबला Apple के iPhone Duo, Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold से हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
    आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस कैमरा यूनिट में Hasselblad के इमेजिंग सिस्टम हो सकता है। Oppo Find X सीरीज में यह इमेजिंग सिस्टम दिया गया है। Oppo Find N7 में 6,500 mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
    इंटरनेशनल मार्केट में पिछले सप्ताह Vivo X Fold 6 को लॉन्च किया गया था। भारत में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को Nebula Teal और Prism Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। चीन में पेश किए गए Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है।
  • Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
    Vivo X Fold 6 को ग्लोबल मार्केट में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के नए फोल्डेबल फोन में 8.02-इंच 2K+ LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.51-इंच कवर डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर मिलता है। फोन में 200MP मेन कैमरा के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 6,900mAh बैटरी है, जो 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। ग्लोबल लॉन्च के बावजूद इसकी कीमत और भारत में उपलब्धता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
    एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग डिमांड से कम हो सकती है। एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया है कि सितंबर के मध्य तक iPhone Duo की असेंबली यील्ड 60 प्रतिशत से कुछ की थी। एपल के क्वालिटी से जुड़े कड़े स्टैंडर्ड्स के कारण इस स्मार्टफोन की असेंबली लाइन को यील्ड बढ़ाने में छह महीने लग सकते हैं।
  • Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
    इस पासपोर्ट स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जा सकता है। इसके रियर में ऊपर पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जा सकते हैं। Motorola Razr Flex को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए Pantone Dark Botanical Garden और Pantone Coriander कलर्स के विकल्प हो सकते हैं।
  • iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
    Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। The Economic Times के मुताबिक, Samsung Display Apple के फोल्डेबल iPhone के लिए अंदर वाली फोल्डिंग स्क्रीन की सप्लाई कर सकता है। रिपोर्ट में तीन साल के कथित सप्लाई समझौते की बात कही गई है और हर स्क्रीन की कीमत करीब $250 यानी लगभग ₹22,000 बताई गई है। स्क्रीन में Samsung के M16 OLED मटेरियल के इस्तेमाल की जानकारी भी सामने आई है। फोल्डिंग स्क्रीन सामान्य OLED पैनल की तुलना में ज्यादा जटिल होती है, क्योंकि इसे बार-बार मोड़ने के बावजूद टिकाऊ रहना होता है। हालांकि, Apple ने इस समझौते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
    दक्षिण कोरिया में Samsung Galaxy Z Fold 8 को खरीदा जा सकता है, जबकि iPhone Duo को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। iPhone Duo की तुलना में Samsung Galaxy Z Fold 8 की कम थिकनेस और लाइटवेट भी इसकी डिमांड अधिक होने का एक कारण है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में एपल की एंट्री का यह मतलब नहीं है कि सैमसंग को कस्टमर्स का नुकसान होगा। इससे इस मार्केट की विजिबिलिटी बढ़ सकती है।
  • Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
    बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Vivo V2559 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo X Fold 6 का इंटरनेशनल वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,710 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,977 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 दिया गया है।
  • iPhone Duo के लिए ₹3 लाख का बजट नहीं है? ये 4 सस्ते फोल्डेबल फोन देखिए, ₹40 हजार से शुरू कीमत
    Apple iPhone Duo की शुरुआती कीमत करीब ₹3 लाख है, लेकिन फोल्ड होने वाला फोन खरीदने के लिए इतना पैसा खर्च करना जरूरी नहीं है। भारत में Tecno Phantom V Flip 5G, Ai+ NovaFlip 5G, Motorola Razr 50 और Samsung Galaxy Z Flip 5 जैसे कम कीमत वाले विकल्प मौजूद हैं। इन फोन में फोल्ड होने वाला AMOLED डिस्प्ले, कवर स्क्रीन और क्लैमशेल डिजाइन मिलता है। Motorola Razr 50 की कीमत ₹44,999 और Ai+ NovaFlip 5G की कीमत ₹49,999 बताई गई है। वहीं Tecno Phantom V Flip 5G करीब ₹40 हजार के बजट में आता है।

Samsung Foldable - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »