Oppo Find N7 को अनफोल्ड करने पर बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर इसका साइज पासपोर्ट जैसा हो सकता है
पिछले वर्ष Oppo Find N5 को लॉन्च किया गया था
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की इस वर्ष दो फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है। इनमें से Oppo Find N6 को अगले महीने चीन में पेश किया जा सकता है। यह Oppo Find N5 की जगह लेगा। Oppo Find N7 को दूसरी छमाही में लॉन्च करने की तैयारी है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है।
SmartPrix की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Oppo Find N7 को अनफोल्ड करने पर बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर इसका साइज पासपोर्ट जैसा हो सकता है। इसकी तुलना में Oppo Find N6 ज्यादा टॉल हो सकता है। Oppo Find N7 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस Oppo Find N6 के समान हो सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला रैंक है। इस वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने की योजना है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar ने बताया है कि Oppo Find N6 को अगले महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च करने की तैयारी है। Oppo Find N6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM हो सकता है। Oppo Find N6 की 8.12 इंच 2K LTPO OLED प्राइमरी स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें 6.62 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है।
हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Oppo Find N6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा. 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का एक अन्य कैमरा हो सकता है। Oppo Find N6 में 6.62 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.12 इंच LTPO UTG इनर डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,850 mAh की कुल कैपेसिटी वाली डुअल बैटरी हो सकती है। इसे 6,000 mAh की कैपेसिटी के तौर पर पेश किया जा सकता है। चीन में इस स्मार्टफोन का Beidou सैटेलाइट कम्युनिकेशन वेरिएंट उपलब्ध कराया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 6
Starts from ₹27,999
Vivo X300 FE
Starts from ₹79,999
Vivo Y31 5G
Starts from ₹21,179
HP 303D Laser Single Function Monochrome Printer
Starts from ₹13,999
HP MFP 323DNW Laser Multi Function Monochrome Printer
Starts from ₹21,999
HP 303DW Laser Single Function Wireless Monochrome Printer
Starts from ₹15,999
48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स