• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की अमेरिका में शुरू हुई टेस्टिंग, जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन की अमेरिका में शुरू हुई टेस्टिंग, जल्द हो सकता है लॉन्च

सैमसंग के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को 2 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसके लॉन्च के लिए एक अलग इवेंट आयोजित हो सकता है

Samsung के ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन की अमेरिका में शुरू हुई टेस्टिंग, जल्द हो सकता है लॉन्च

इस स्मार्टफोन को पूरी तरह अनफोल्ड करने पर डिस्प्ले 10 इंच का हो सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z TriFold में तीन डिस्प्ले होंगे
  • इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy Z TriFold में तीन डिस्प्ले होंगे। इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अमेरिका में फर्मवेयर टेस्टिंग शुरू हो गई है। 

Android Headlines की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy Z TriFold की अमेरिका में फर्मवेयर टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर - SM-F968U1 है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को लॉक्ड और अनलॉक्ड दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध करा सकती है। इस ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 3,000 डॉलर (लगभग 2,66,000 रुपये) का हो सकता है। इसके अधिक प्राइस की वजह से इसे सीमित संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है। 

इस स्मार्टफोन को दक्षिण कोरिया के अलावा चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया जा सकता है। इन मार्केट्स में अमेरिका, सिंगापुर, चीन, संयु्क्त अरब अमीरात (UAE) और ताइवान शामिल हो सकते हैं। सैमसंग के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को 2 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसके लॉन्च के लिए एक अलग इवेंट आयोजित हो सकता है। हालांकि, सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि या स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस पूरी तरह अनफोल्ड करने पर लगभग 4.2 mm और फोल्ड करने पर लगभग 14 mm की हो सकती है। इसमें 6.5 इंच का आउटर डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को पूरी तरह अनफोल्ड करने पर डिस्प्ले 10 इंच का हो सकता है। पिछले वर्ष चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Huawei ने पहले ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design को पेश किया था। 

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लगभग 30,000 पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। यह किसी फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सामान्य मैन्युफैक्चरिंग से काफी कम है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन की शुरुआत में कम संख्या में मैन्युफैक्चरिंग हो सकती है। इसके लिए रिस्पॉन्स देखने के बाद कंपनी इसकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के बारे में फैसला कर सकती है। इस स्मार्टफोन में दो सेक्शन में फोल्ड करने के लिए डुअल इनवर्ड-फोल्डिंग हिंजेज हैं। यह फोल्ड होने पर सामान्य बार स्टाइल वाले स्मार्टफोन के शेप के जैसा है। इसमें तीन साइड-बाय-साइड स्क्रीन्स दी गई हैं जिन्हें Z स्टाइल में फोल्ड किया जा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »