• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola Razr 70 फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द हो सकता है इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, TDRA पर हुई लिस्टिंग

Motorola Razr 70 फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द हो सकता है इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, TDRA पर हुई लिस्टिंग

आगामी स्मार्टफोन की संयुक्त अरब अमीरात ( UAE) की टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - XT2657-8 के साथ लिस्टिंग हुई है

Motorola Razr 70 फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द हो सकता है इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, TDRA पर हुई लिस्टिंग

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष Motorola Razr 60 को पेश किया गया था
  • Motorola Razr 70 के जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष Motorola Razr 60 को पेश किया गया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का अगला वर्जन लाने की तैयारी है। हालांकि, मोटोरोला ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Anvin ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन की संयुक्त अरब अमीरात ( UAE) की टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) के डेटाबेस पर मॉडल नंबर -  XT2657-8 के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Motorola Razr 70 के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में Motorola Razr 60 की तुलना में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं। Motorola Razr 60 में 6.9 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,640 पिक्सल्स) pOLED LTPO इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच pOLED कवर स्क्रीन (1,056 × 1,066 पिक्सल्स) 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दी गई है। इसकी स्क्रीन के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400X का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। Motorola Razr 60 को Pantone Gibraltar Sea, Pantone Lightest Sky और Pantone Spring Bud कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Motorola Razr 60 में आउटर स्क्रीन पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में इंटरनल डिस्प्ले के ऊपर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें Moto AI सुइट फीचर्स भी हैं। इस स्मार्टफोन की 4,500 mAh की बैटरी 30 W TurboCharging और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिेंट सेंसर दिया गया है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Cover Display3.60 इंच
Cover Resolution1056x1066 पिक्सल
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7400X
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »