लीक के अनुसार, कंपनी सीधे सैमसंग के Galaxy Z Flip 7, और Motorola के Moto Razr को टक्कर देने की तैयारी में है।
iPhone Fold इसी साल लॉन्च हो सकता है।
एप्पल का फोल्डेबल फोन (Apple Foldable) जिसे iPhone Fold के नाम से भी पुकारा जा रहा है, इसी साल लॉन्च हो सकता है। हालांकि Cupertino आधारित टेक दिग्गज ने फोन को लेकर कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन लीक्स में यह लगातार छाया हुआ है। फोन के बारे में पहले कहा जा रहा था कि यह एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस होगा। लेकिन अब कहानी में एक रोचक मोड़ आ सकता है। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि कंपनी एक क्लैमशैल फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च कर सकती है। चूंकि यह एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन होगा इसलिए कंपनी इसे लेकर बहुत ही सावधानी से मार्केट में एंट्री करने की योजना में है। आइए जानते हैं विस्तार से।
फोल्डेबल iPhone के बारे में नया लीक सामने आया है। Bloomberg की ओर से Mark Gurman ने कहा है कि कंपनी स्क्वेयर डिजाइन के साथ जाने वाली है। यानी फोन एक क्लैमशैल फोल्डेबल डिवाइस होगा। Cupertino टेक दिग्गज पहले छोटा फोल्डेबल मार्केट में उतार सकती है। Gurman के अनुसार कंपनी को पहले फोल्डेबल से बहुत उम्मीदें हैं। इससे पहले फोन को लेकर कई रिपोर्ट्स आ चुकी हैं और इसके प्रोटोटाइप तक के तैयार होने की खबरें आ चुकी थीं। अब कहा जा रहा है कि कंपनी बुकस्टाइल से हटकर क्लैमशैल डिजाइन की ओर जा रही है। अगर ऐसा होता है तो कंपनी सीधे सैमसंग के Galaxy Z Flip 7, और Motorola Razr को टक्कर देने की तैयारी में है, क्योंकि ये दोनों ही फोन मार्केट में काफी पॉपुलर रहे हैं।
फोल्डेबल आइफोन को लेकर इससे पहले रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कंपनी टैबलेट के आकार की फोल्डेबल स्क्रीन लेकर आ सकती है। हालांकि कथित तौर पर अब कपंनी इतना बड़ा डिस्प्ले डिवाइस बनाने का रिस्क नहीं लेना चाहती है। इसलिए इसका बुक-स्टाइल फोल्डेबल अब 2029 तक टल सकता है।
हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि फोन में 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें बड़े साइज के सेंसर लगे होंगे जो कि पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाएंगे। लो-लाइट में भी फोन का कैमरा बेहतर रिजल्ट देने के लिए तैयार किया जाएगा। Apple का फोल्डेबल फोन एक मजबूत हिंज के साथ आने वाला है। कहा गया है कि कंपनी मजबूत हिंज देगी जो कि बहुत जल्दी खराब नहीं होगा। देखने में आता है कि फोल्डेबल डिवाइसेज के हिंज समय के साथ खराब हो जाते हैं। लेकिन एपल का खास फोकस अपने फोन में एक मजबूत हिंज देने पर होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट