Reliance Jio 4g

Reliance Jio 4g - ख़बरें

  • BSNL के परफॉर्मेंस  में हुआ सुधार, कस्टमर्स की संख्या बढ़कर 9.20 करोड़ से ज्यादा
    देश के कई क्षेत्रों में BSNL ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है। कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ भारत ने 4G टेक्नोलॉजी के क्लब में एंट्री की है। इससे पहले चार देशों - स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन और फिनलैंड की पांच कंपनियों का इस टेक्नोलॉजी में दबदबा था। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है।
  • BSNL ने लॉन्च की WiFi कॉलिंग सर्विस, 5G नेटवर्क के लिए पूरा किया ट्रायल
    VoWiFi से मोबाइल नेटवर्क पर कंजेशन को घटाने में मदद मिलती है और यह मुफ्त होती है। BSNL ने बताया है कि उसके नेटवर्क को मॉडर्नाइज करने में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले कंपनी ने e-SIM सर्विस को भी उपलब्ध कराया था। इससे कंपनी की मोबाइल सर्विस के लिए कस्टमर्स को फिजिकल SIM कार्ड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी।
  • भारत में तेजी से बढ़ रहा ब्रॉडबैंड मार्केट, पार किया 100 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा
    इस मार्केट में Reliance Jio का 51 करोड़ से अधिक ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के साथ पहला स्थान है। कंपनी के पास 49.69 करोड़ वायरलेस और लगभग 1.35 करोड़ फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हैं। भारत में इंटरनेट के रेट अन्य देशों की तुलना में सस्ते हैं। इस वजह से पिछले कुछ वर्षों में देश में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है।
  • BSNL की 3G सर्विस को बंद करने की तैयारी, 4G नेटवर्क का बढ़ेगा दायरा
    BSNL की योजना ZTE जैसी चाइनीज टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर्स के साथ एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट्स को भी समाप्त करने की है। केंद्र सरकार ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को चाइनीज इक्विपमेंट मेकर्स को उनके नेटवर्क से हटाने के लिए कहा था। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है।
  • BSNL को लगा बड़ा झटका, लॉस बढ़कर 1,357 करोड़ रुपये हुआ
    कंपनी का रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही आधार पर लगभग 2.8 प्रतिशत बढ़कर 5,166.7 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में BSNL के रेवेन्यू में 6.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को 4G नेटवर्क लॉन्च करने का फायदा मिला है और इसका मोबाइल सर्विसेज से रेवेन्यू बढ़ा है। सितंबर के अंत में BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 9.23 करोड़ की थी।
  • BSNL को मिला 4G लॉन्च का फायदा, रेवेन्यू में हुई बढ़ोतरी
    ARPU से किसी टेलीकॉम कंपनी को प्रति यूजर मिलने वाले औसत रेवेन्यू की जानकारी मिलती है। हालांकि, इस मापदंड में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में BSNL काफी पीछे है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का ARPU लगभग 250 रुपये और Bharti Airtel का 211 रुपये का है। सितंबर तिमाही में BSNL का रेवेन्यू लगभग 5,347 करोड़ रुपये का रहा है।
  • BSNL को मिले Bharti Airtel से ज्यादा नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स
    टेलीकॉम मार्केट में प्राइवेट कंपनियों की हिस्सेदारी 92 प्रतिशत से अधिक की है। इस मार्केट में सरकारी टेलीकॉम कंपनियों BSNL और MTNL की संयुक्त तौर पर 7.90 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हाल ही में BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग पूरी की है। कंपनी के 4G नेटवर्क को अपग्रेड किया जा सकता है और इसके लिए ट्रायल किया जा रहा है।
  • क्या है Jio का 51 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, जो दे रहा अनलिमिटिड 5G इंटरनेट
    Reliance Jio के 51 रुपये वाले प्रीपेड प्लान कंपनी का एक अपग्रेड प्लान है। यह अपग्रेड प्लान 4G प्लान वाले यूजर्स को अपनी सर्विस 5G में बदलने की सुविधा प्रदान करता है। फिलहाल Jio सिर्फ 2GB डेली डाटा प्लान के साथ ही 5G सर्विस की सुविधा दे रहा है। ऐसे में अगर आप 5G नेटवर्क की सुविधा चाहते हैं और आपने 1.5GB डेली डाटा वाला प्लान लिया है तो आप कंपनी के 51 रुपये वाले प्लान में रिचार्ज कर सकते हैं।
  • BSNL कर रही रिकवरी, 9 करोड़ से ज्यादा हुए कस्टमर्स
    पिछले महीने BSNL ने 13 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। कंपनी जल्द ही 5G सर्विस लॉन्च करेगी।" BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए ट्रायल को पूरा कर लिया है। देश के बड़े हिस्से में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel का 5G नेटवर्क मौजूद है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने नई सर्विसेज भी शुरू की हैं।
  • BSNL की 5G सर्विस के लॉन्च की तैयारी, पूरा हुआ ट्रायल
    कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग पूरी कर ली है। कंपनी के 4G नेटवर्क को अपग्रेड किया जा सकता है और इसके लिए ट्रायल किया जा रहा है। कंपनी की 5G सर्विस को जल्द लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने प्रधानमंत्री Narendra Modi ने BSNL के लगभग एक लाख 4G टावर्स का उद्धाटन किया था। कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।
  • BSNL की धमाकेदार वापसी! Airtel और Vi को पीछे छोड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स, जानें Jio का हाल
    भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में एक बार फिर हलचल मच गई है। TRAI की अगस्त 2025 सब्सक्रिप्शन रिपोर्ट के मुताबिक, जहां Reliance Jio, Airtel और BSNL ने नए वायरलेस यूजर्स जोड़े, वहीं Vodafone Idea (Vi) और MTNL को घाटा झेलना पड़ा। खास बात ये है कि लंबे वक्त बाद BSNL ने सबको चौंकाते हुए 1.38 मिलियन (13.8 लाख) नए यूजर्स जोड़े, जो Airtel से भी ज्यादा है और यह वापसी उसके Rs 1 वाले 4G SIM ऑफर की वजह से मानी जा रही है।
  • BSNL की VoWiFi सर्विस पश्चिम, दक्षिण जोन सर्किल में हुई लॉन्च, 4G सर्विस भी हुई मुंबई में शुरू
    Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर बीते कुछ सालों से बिना किसी अतिरिक्त लागत के वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट प्रदान कर रहे हैं। BSNL ने हाल ही में तमिलनाडु सर्कल में ई-सिम सर्विस प्रदान करना शुरू किया है। टेलीकॉम कंपनी ने ई-सिम सर्विस शुरू करने के लिए टाटा कम्युनिकेशंस के साथ साझेदारी की है। ई-सिम सर्विस टाटा कम्युनिकेशंस के मूव प्लेटफॉर्म द्वारा प्रदान की जाती हैं। BSNL ने अगस्त में दिल्ली में अपना 4G नेटवर्क भी लॉन्च किया है।
  • BSNL जल्द लॉन्च करेगी 5G सर्विस, 4G टावर्स होंगे अपग्रेड
    बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel का 5G नेटवर्क देश के लगभग प्रत्येक हिस्से में है और इन कंपनियों का मुकाबला करने में BSNL को मुश्किल रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। जाली लिंक्स वाले SMS मैसेज से यूजर्स को सुरक्षित करने के लिए BSNL ने एंटी-स्मिशिंग और एंटी-स्पैम प्रोटेक्शन भी शुरू किया है।
  • BSNL का 'स्वदेशी' 4G नेटवर्क हुआ लॉन्च, 5G नेटवर्क की भी तैयारी
    हाल ही में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ( DoT) ने बताया था कि BSNL के लिए लगभग 47,000 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर करने की योजना है। टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कंपनी से अगले वर्ष तक अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने के साथ ही मोबाइल सर्विस से जुड़े बिजनेस में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के लिए कहा है।
  • BSNL का 4G नेटवर्क इस महीने पूरे देश में पहुंचेगा, 5G सर्विस की भी तैयारी 
    BSNL ने अपने 4G नेटवर्क के लिए लगभग एक लाख टावर्स लगाए हैं। कंपनी की इसके बाद 5G सर्विसेज लॉन्च करने की योजना है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने कुछ नई सर्विसेज की शुरुआत की है। हाल ही में BSNL ने राजधानी दिल्ली में 4G सर्विस को लॉन्च किया था। BSNL के SIM कार्ड्स के जरिए दिल्ली में यूजर्स हाई-स्पीड डेटा और वॉयस सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Reliance Jio 4g - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »