पिछले वर्ष दिसंबर में भारती एयरटेल ने लगभग 54.2 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। रिलायंस जियो के वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में लगभग 29.6 लाख की बढ़ोतरी हुई है
देश में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या बढ़कर लगभग 1.25 अरब पर पहुंच गई है
बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel और Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का 4G नेटवर्क लॉन्च होने के बावजूद इसके वायरलेस सब्सक्राइबर्स में कमी हुई है।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के डेटा के अनुसार, पिछले वर्ष दिसंबर में भारती एयरटेल ने लगभग 54.2 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। रिलायंस जियो के वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में लगभग 29.6 लाख की बढ़ोतरी हुई है। देश के बड़े हिस्से में इन टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क मौजूद है। पिछले कुछ वर्षों से वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही Vodafone Idea के लगभग 9.4 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स घटे हैं।
पिछले वर्ष दिसंबर में BSNL के मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 2.06 लाख कम हो गई है। हालांकि, BSNL ने कुछ सर्कल में वायरलेस सब्सक्राइबर्स को बढ़ाया है लेकिन इसके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी हुई है। कंपनी के 4G नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। BSNL ने 97,672 4G साइट्स को इंस्टॉल किया है। इनमें से 95,511 साइट्स लाइव हो गई हैं। कंपनी की जल्द 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की 5G सर्विसेज की वजह से BSNL को सब्सक्राइबर्स का नुकसान हो रहा है। BSNL की 4G साइट्स को 5G पर अपग्रेड किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने वॉयस-ओवर-WiFi (VoWiFi) सर्विस को भी लॉन्च किया है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की यह सर्विस पहले से उपलब्ध है। इस सर्विस के इस्तेमाल से BSNL के सब्सक्राइबर्स WiFi पर वॉयस कॉल्स करने के साथ मैसेज भी भेज सकेंगे। VoWiFi को विशेषतौर पर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए उपयोगी माना जाता है, जहां मोबाइल नेटवर्क की कवरेज कम होती है।
देश में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स (वायलेस और वायरलाइन) का कुल बेस पिछले वर्ष दिसंबर में बढ़कर लगभग 1.30 अरब हो गया है। इसमें वायरलेस सेगमेंट की बड़ी हिस्सेदारी है। वायरलेस सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या बढ़कर लगभग 1.25 अरब पर पहुंच गई है। इसमें मोबाइल और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सब्सक्राइबर्स शामिल हैं। देश में ब्रॉडबैंड का सेगमेंट भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले वर्ष दिसंबर में इस सेगमेंट में एक अरब से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। इनमें मोबाइल वायरलेस ब्रॉडबैंड की बड़ी हिस्सेदारी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो