BSNL की 5G सर्विस के लॉन्च की तैयारी, पूरा हुआ ट्रायल

इस सर्विस के लॉन्च से BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel का मुकाबला करने में सहायता मिलेगी

BSNL की 5G सर्विस के लॉन्च की तैयारी, पूरा हुआ ट्रायल

इस वर्ष केंद्र सरकार से कंपनी को 6,982 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड मिलेगा

ख़ास बातें
  • कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग पूरी कर ली है
  • BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है
  • इस वर्ष केंद्र सरकार से BSNL को 6,982 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड मिलेगा
विज्ञापन

टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 5G सर्विस को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने ट्रायल को पूरा कर लिया है। इससे BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel का मुकाबला करने में सहायता मिलेगी। देश के बड़े हिस्से में इन कंपनियों का 5G नेटवर्क मौजूद है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में BSNL के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग पूरी कर ली है। कंपनी के 4G नेटवर्क को अपग्रेड किया जा सकता है और इसके लिए ट्रायल किया जा रहा है। कंपनी की 5G सर्विस को जल्द लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने प्रधानमंत्री Narendra Modi ने BSNL के लगभग एक लाख 4G टावर्स का उद्धाटन किया था। कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है और इसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है। 

इस महीने की शुरुआत में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंपनी के 4G टावर्स को अगले छह-आठ महीनों में 5G पर अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि भारत ने 4G टेक्नोलॉजी के क्लब में एंट्री की है। इससे पहले चार देशों - स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन और फिनलैंड की पांच कंपनियों का इस टेक्नोलॉजी में दबदबा था। BSNL की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। जाली लिंक्स वाले SMS मैसेज से यूजर्स को सुरक्षित करने के लिए कंपनी ने एंटी-स्मिशिंग और एंटी-स्पैम प्रोटेक्शन भी शुरू किया है। 

हाल ही में BSNL ने SIM कार्ड की कस्टमर्स के डोरस्टेप पर डिलीवरी की सर्विस शुरू की थी। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के जरिए कस्टमर्स उनके घर पर SIM कार्ड मिल जाएगा। इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड SIM के विकल्प मिलेंगे। इससेपहले कस्टमर्स को सेल्फ KYC (नो युअर कस्टमर) वेरिफिकेशन करना होगा। इस वर्ष केंद्र सरकार से BSNL को 6,982 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड मिलेगा। इससे पहले कंपनी को सरकार से लगभग 3.22 लाख करोड़ रुपये का फंड मिल चुका है। इसमें दो वर्ष पहले आवंटित किया गया 89,000 रुपये का 4G और 5G स्पेक्ट्रम भी शामिल है। कंपनी को मोबाइल सेगमेंट से रेवेन्यू बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »