BSNL को मिले Bharti Airtel से ज्यादा नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स

देश में पिछले महीने के अंत में कुल 68.91 करोड़ टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स थे। टेलीकॉम मार्केट में प्राइवेट कंपनियों की हिस्सेदारी 92 प्रतिशत से अधिक की है

BSNL को मिले Bharti Airtel से ज्यादा नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स

टेलीकॉम मार्केट में प्राइवेट कंपनियों की हिस्सेदारी 92 प्रतिशत से अधिक की है

ख़ास बातें
  • देश में पिछले महीने के अंत में कुल 68.91 करोड़ टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स थे
  • हाल ही में BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग पूरी की है
  • कंपनी के 4G नेटवर्क को अपग्रेड किया जा सकता है
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio के 50 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। पिछले महीने रिलायंस जियो ने दो लाख से अधिक नए वायरलेस सब्सक्राइबर्स और 32 लाख से अधिक मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को सितंबर में नए 5,24,014 मोबाइल सब्सक्राइबर्स मिले हैं। 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने अतिरिक्त 4,37,717 मोबाइल सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं। पिछले कुछ वर्षों में घाटे में चल रही Vodafone Idea को 7,44,333 मोबाइल सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। देश में पिछले महीने के अंत में कुल 68.91 करोड़ टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स थे। टेलीकॉम मार्केट में प्राइवेट कंपनियों की हिस्सेदारी 92 प्रतिशत से अधिक की है। इस मार्केट में सरकारी टेलीकॉम कंपनियों BSNL और MTNL की संयुक्त तौर पर 7.90 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

वायरलेस फोन सब्सक्राइबर्स की संख्या अगस्त में 117.80 करोड़ की थी। यह संख्या सितंबर में बढ़कर लगभग 118.23 करोड़ सब्सक्राइबर्स पर पहुंच गई। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या अगस्त में 98.95 करोड़ से बढ़कर सितंबर में 99.56 करोड़ सब्सक्राइबर्स की हो गई। रिलायंस जियो के पास 50.57 करोड़ सब्सक्राइबर्स और भारती एयरटेल के पास 31 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। इसके बाद Vodafone Idea (12.77 करोड़ सब्सक्राइबर्स) और BSNL (3.47 करोड़ सब्सक्राइबर्स) हैं। 

हाल ही में BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग पूरी की है। कंपनी के 4G नेटवर्क को अपग्रेड किया जा सकता है और इसके लिए ट्रायल किया जा रहा है। पिछले महीने प्रधानमंत्री Narendra Modi ने BSNL के लगभग एक लाख 4G टावर्स का उद्धाटन किया था। कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। BSNL के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है। देश के बड़े हिस्से में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल का 5G नेटवर्क मौजूद है। BSNL ने SIM कार्ड की कस्टमर्स के डोरस्टेप पर डिलीवरी की सर्विस भी शुरू की है। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। BSNL की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। जाली लिंक्स वाले SMS मैसेज से यूजर्स को सुरक्षित करने के लिए कंपनी ने एंटी-स्मिशिंग और एंटी-स्पैम प्रोटेक्शन शुरू किया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »