BSNL ने लॉन्च की WiFi कॉलिंग सर्विस, 5G नेटवर्क के लिए पूरा किया ट्रायल

इस सर्विस के इस्तेमाल से BSNL के सब्सक्राइबर्स WiFi पर वॉयस कॉल्स करने के साथ मैसेज भेज सकेंगे। VoWiFi को विशेषतौर पर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए उपयोगी माना जाता है

BSNL ने लॉन्च की WiFi कॉलिंग सर्विस, 5G नेटवर्क के लिए पूरा किया ट्रायल

इस सर्विस से विशेषतौर पर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए उपयोगी माना जाता है

ख़ास बातें
  • BSNL के सब्सक्राइबर्स WiFi पर वॉयस कॉल्स करने के साथ मैसेज भेज सकेंगे
  • VoWiFi से मोबाइल नेटवर्क पर कंजेशन को घटाने में मदद मिलती है
  • हाल ही में BSNL ने 4G नेटवर्क को शुरू किया था
विज्ञापन

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने वॉयस-ओवर-WiFi (VoWiFi) सर्विस को लॉन्च किया है। देश भर में सभी सर्कल में यह सर्विस शुरू की गई है। Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां पहले से यह सर्विस उपलब्ध करा रही हैं। 

इस सर्विस के इस्तेमाल से BSNL के सब्सक्राइबर्स WiFi पर वॉयस कॉल्स करने के साथ मैसेज भेज सकेंगे। VoWiFi को विशेषतौर पर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए उपयोगी माना जाता है, जहां मोबाइल नेटवर्क की कवरेज सीमित होती है। इससे कमजोर मोबाइल सिग्नल वाले क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी में सुधार होता है। VoWiFi से मोबाइल नेटवर्क पर कंजेशन को घटाने में मदद मिलती है और यह मुफ्त होती है। BSNL ने बताया है कि उसके नेटवर्क को मॉडर्नाइज करने में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले कंपनी ने e-SIM सर्विस को भी उपलब्ध कराया था। इससे कंपनी की मोबाइल सर्विस के लिए कस्टमर्स को फिजिकल SIM कार्ड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। 

देश के कई क्षेत्रों में हाल ही में BSNL ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है। कंपनी की लगभग एक लाख 4G साइट्स लाइव हो चुकी हैं। यह जल्द ही अपनी 3G सर्विस को बंद कर सकती है। BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ भारत ने 4G टेक्नोलॉजी के क्लब में एंट्री की है। इससे पहले चार देशों - स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन और फिनलैंड की पांच कंपनियों का इस टेक्नोलॉजी में दबदबा था। कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है। हाल ही में BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग को पूरा किया है। कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। 

मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में BSNL का लॉस बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष की अंतिम दो तिमाहियों में कंपनी ने प्रॉफिट दर्ज किया था। दूसरी तिमाही में कंपनी का लॉस लगभग 1,357 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे पिछली तिमाही में कंपनी का लॉस 1,048 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने जाली लिंक्स वाले SMS से यूजर्स को सुरक्षित करने के लिए एंटी-स्मिशिंग और एंटी-स्पैम प्रोटेक्शन भी शुरू किया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »